1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मुझे किसी ने परेशान किया तो उसे काट डालूंगी'; क्लास में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर, वीडियो हुआ वायरल

'मुझे किसी ने परेशान किया तो उसे काट डालूंगी'; क्लास में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 17, 2026 11:33 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:36 am IST

कौशांबी में एक प्राथमिक स्कूल में महिला शिक्षिका चाकू और चापड़ लेकर वहां पढ़ाने पहुंची थी, जिसमें टीचर का स्कूल के अंदर धारदार हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Female teacher with a knife and a chopper- India TV Hindi
महिला शिक्षिका के चाकू और चापड़ के साथ Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें यहां के एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर ड्यूटी पर चाकू और चापड़ लेकर वहां पर पहुंची जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ वहां के स्टाफ में भी दहशत का माहौल बन गया। यह मामला कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया का है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह पिछले तीन-चार दिनों से हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आ रहीं थीं। क्लास के अंदर टीचर का धारदार हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके चलते शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

किसी ने भी मुझे परेशान किया तो उसे काट डालूंगी

कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह जो प्रयागराज की निवासी बताई जा रही हैं वह पिछले कुछ दिनों से हाथों में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आ रही थीं। उनकी इस हरकत से स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं भयभीत थे। उनकी इस हरकत के चलते स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। बच्चों के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी। वहीं महिला टीचर के वायरल हुए वीडियो में कुर्सी पर बैठकर इन हथियारों को लहराती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं अपनी सुरक्षा को लेकर इसे आई हूं, जिसमें यदि किसी ने मुझे परेशान किया तो मैं उसे काट डालूंगी।

महिला टीचर का मानसिक स्वास्थ्य नहीं है ठीक

स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची महिला टीचर को लेकर स्टाफ के सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला टीचर इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो आज ही मिला है। उन्होंने मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी है। वहीं उन्होंने अपने दिए बयान में बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मैंने यहां आकर अन्य टीचरों से भी बात की है। वहीं हमने मामले की जानकारी महिला टीचर के पति को दी तो उन्होंने इनकी मानसिक स्थिति थोड़ी खराब होना बताया है जिसमें हमने उनको स्कूल में भी बुलाया है।

(रिपोर्ट - अईमान अहमद)

ये भी पढ़ें

कानपुर में सगे मामा ने ड्राइवर के साथ मिलकर 15 साल की भांजी से किया गैंगरेप, नाबालिग ने बचने के लिए चलते ट्रक से लगाई छलांग

इंस्टा पर रील, टेलीग्राम से डील, बाल यौन शोषण का पूरा वीडियो देने के नाम पर वसूलते थे 500 से 2000 रुपये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।