1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में नई ट्रांसफर नीति लागू, एक जनपद, एक व्यंजन योजना भी लागू, किसानों का मुआवजा बढ़ा

यूपी में नई ट्रांसफर नीति लागू, एक जनपद, एक व्यंजन योजना भी लागू, किसानों का मुआवजा बढ़ा

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 05:48 pm IST,  Updated : May 04, 2026 05:48 pm IST

योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। यह मंगलवार से पूरे प्रदेश में लागू होगी। विभागाध्यक्ष और मंत्री मिलकर तबादले करेंगे। इसके साथ ही किसानों के लिए मुआवज के नए रेट तय हुए हैं।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की वार्षिक तबादला नीति को मंजूरी दे दी गई है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार ने स्पष्ट किया कि यह नई नीति मंगलवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी। नई तबादला नीति के तहत अब विभागाध्यक्ष और संबंधित मंत्री मिलकर कर्मचारियों के स्थानांतरण का निर्णय ले सकेंगे। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि किसी भी विभाग में कुल स्वीकृत पदों की क्षमता का अधिकतम 10 प्रतिशत ही तबादला किया जा सकेगा।

सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुचारू बनाना है। इससे विभागों में कामकाज की गति बेहतर होगी और कर्मचारियों की तैनाती में संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यूपी कैबिनेट के अहम फैसले

  • यूपी में एक जनपद, एक व्यंजन की योजना लागू की गई है। अब व्यंजनों का लोगो बनाकर ब्रांडिंग की जाएगी। यूपी के 75 जिलों में यह योजना लागू होगी। इसके लिए 150 करोड़ का बजट दिया गया है।
  • हाईटेंशन वायर के नीचे आने वाली किसानों की मीन के लिए दिए जाने वाले मुआवजे में 21 से 33 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।
  • अब खम्भों के नीचे की जमीन और उसके एक मीटर इर्द गिर्द जमीनों पर दुगना मुआवजा दिया जाएगा। तार के नीचे तीस फीसदी मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।
  • यूपी में 35 करोड़ पेड़ पौधे लगाने का फैसला किया गया है। इनमें से 30 फीसदी फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल जीत के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बोले- ‘2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल’

5 में से 3 राज्यों में बीजेपी की जीत से खुश हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।