1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: फौजी पति की हाथ-पैर काटकर बेरहमी से हत्या, पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, पुलिस ने दबोचा

यूपी: फौजी पति की हाथ-पैर काटकर बेरहमी से हत्या, पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, पुलिस ने दबोचा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 13, 2025 12:14 pm IST,  Updated : May 13, 2025 12:15 pm IST

यूपी के बलिया में फौजी पति की हत्या कर दी गई है। इस मामले में हत्यारा फौजी की पत्नी का प्रेमी निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ballia- India TV Hindi
फौजी के शव के टुकड़े मिले Image Source : INDIA TV

बलिया: यूपी के बलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया के कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने एक फौजी पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पत्नी के प्रेमी ने फौजी पति के हाथ-पैर काट दिए। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और उसका फौजी की पत्नी से अवैध संबंध था।

क्या है पूरा मामला?

मामला कोतवाली थाने के बहादुरपुर का है। हत्या के आरोपी की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। उसने फौजी की हत्या की और फिर शव को बोलेरो गाड़ी में रखकर अपने गांव ले गया। यहां उसने शव के हाथ-पैर काटे और उन्हें खेत में फेंक दिया। इसके अलावा शव के अन्य अवशेष कुएं में फेंक दिए।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी प्रेमी अनिल यादव के पैर में गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दूसरे आरोपी सतीश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरे आरोपी के पास से 315बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। 

यूपी के फतेहपुर से भी सामने आया हत्या का मामला, मचा हड़कंप

यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के बालाजी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है और एक शख्स घायल है। मंदिर में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी अनूप सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मृतक पुजारी का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है और उनकी उम्र 65 साल थी। वह 30 सालों से बालाजी मंदिर के पुजारी के तौर पर भगवान की सेवा कर रहे थे। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा का है। (इनपुट: बलिया से अमित कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।