1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: वाराणसी में LPG रिसाव से धमाका, CCTV आया सामने, भाई-बहन की मौत, एक भाई और मां BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती

यूपी: वाराणसी में LPG रिसाव से धमाका, CCTV आया सामने, भाई-बहन की मौत, एक भाई और मां BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती

 Reported By: Ashwini Tripathi Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 24, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 02:20 pm IST

यूपी के वाराणसी में एलपीजी रिसाव से धमाके में एक मंजिला मकान ताश के पत्ते की तरह ढेर हो गया। इस घटना में एक भाई और बहन की मौत हो गई।

Varanasi- India TV Hindi
वाराणसी में एलपीजी रिसाव से धमाके में एक भाई और बहन की मौत Image Source : REPORTER INPUT

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में एलपीजी रिसाव से धमाका हो गया है। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इस घटना में एक भाई और एक बहन की मौत हो गई है और एक भाई और मां बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

क्या है पूरा मामला?

वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में आज सुबह करीब 7.30 पर LPG का चूल्हा जलाते समय तेज धमाके से एक मंजिला मकान ताश के पत्ते की ढह गया, इस घटना में कुल 4 लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक भाई और बहन की मौत हो गई और एक भाई और मां घायल हैं, जिन्हें BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें LPG से धमाके की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना LPG रिसाव से हुई है, वहीं मौके पर भारी संख्या में फोर्स, NDRF के साथ बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद हैं, जो घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

पुलिस का सामने आया बयान 

इस घटना में जिले के अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर शिवहरी मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लहरतारा इलाके में एक मकान ध्वस्त हो गया है, जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा, NDRF, SDRF, बम स्क्वायड टीम और फरेंसिक टीम के साथ सीनियर अधिकारियों को भेजा गया। घटनास्थल पर आने के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जिसमें मकान के मलबे से चारों लोगों को निकाल BHU ट्रामा सेंटर भेजा गया। इस घटना में बहन प्रीति और भाई ओम कुमार चौधरी की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी है, जबकि अमन और गिरजा देवी घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल वाले मकान में LPG का चूल्हा और दो LPG के सिलेंडर मलबे से दबे हुए मिले हैं, जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी भी धमाके में गिरे मकान के मलबे को JCB से हटाया जा रहा है और घटनास्थल को रिचेक किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।