1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुस्लिम सहेलियों की काली करतूत आई सामने, अपने सगे भाई से नाबालिग हिंदू सहेली का यौन शोषण करवाया

यूपी: मुस्लिम सहेलियों की काली करतूत आई सामने, अपने सगे भाई से नाबालिग हिंदू सहेली का यौन शोषण करवाया

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 16, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 11:41 pm IST

यूपी के बरेली में मुस्लिम सहेलियों ने एक 16 साल की हिंदू सहेली को जाल में फंसाया और फिर नशीला पदार्थ देकर सगे भाई से यौन शोषण करवाया।

Bareilly- India TV Hindi
मुस्लिम सहेलियों ने अपने सगे भाई से हिंदू सहेली का यौन शोषण करवाया Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC

बरेली: कहते हैं कि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो इंसान के जीवन में सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन जब कोई दोस्त धोखा दे तो इंसान बिखर जाता है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से सामने आया, जहां 2 मुस्लिम सहेलियों ने एक 16 साल की हिंदू सहेली को नशीला पदार्थ देकर अपने सगे भाई से उसका यौन शोषण करवाया।

क्या है पूरा मामला?

मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2 मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू सहेली को नशीला पदार्थ दिया और फिर अपने सगे भाई से उसका यौन शोषण करवाया। पीड़ित हिंदू लड़की के पिता की शिकायत के बाद 2 मुस्लिम सहेलियों, उनके भाई और माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने हिंदू लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया या पुलिस को शिकायत दी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। 

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है और बाकी मौके से फरार हैं। इस घटना से पीड़ित के परिजनों में आक्रोश है और वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

सीओ का सामने आया बयान

सीओ ने बताया, "15 फरवरी 2026 को तहरीर मिली कि दिनांक 14 फरवरी 2026 को 16 वर्षीय पुत्री के साथ युवक के द्वारा जबरदस्ती बुरा काम किया गया और इसमें अभियुक्त के माता-पिता व 2 बहनों द्वारा उसका अपहरण भी किया गया। इस दौरान परिजनों ने बुरा काम करने में सहयोग किया। इस तहरीर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।" (इनपुट: बरेली से विकास साहनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।