1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर चल रहे विवादित कैंपेन पर सामने आया मां डिंपल यादव का बयान, जानें क्या कहा

यूपी: बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर चल रहे विवादित कैंपेन पर सामने आया मां डिंपल यादव का बयान, जानें क्या कहा

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 14, 2026 04:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 05:09 pm IST

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट सामने आईं थीं। इसको लेकर अदिति की मां डिंपल यादव का बयान सामने आया है।

Dimple Yadav- India TV Hindi
डिंपल यादव Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुए थे। इस मुद्दे पर अदिति की मां और सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने कहा, "मेरी बेटी के खिलाफ बीजेपी वालों ने बयानबाजी करवाई है। क्योंकि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भटकाने की कोशिश है। हमें ध्यान नहीं भटकाना है।"

लक्ष्य संविधान और देश बचाने का है: डिंपल

डिंपल यादव ने कहा, "ये वो सरकार है, जो ध्यान भटकाने का काम करती है। जब हाथरस में हमारी बिटियाओं को जला दिया जाता है तब ये लोग सामने नहीं आते हैं। जब कानपुर में एक बेटी के पिता को थाने में पीट-पीटकर मार डाला गया, तब इनमें से किसी ने कुछ बोला? यूपी में बड़ी से बड़ी जघन्य घटनाएं हो जाती हैं, तब बीजेपी में से एक भी आदमी सामने नहीं आता है। मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगी कि ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है। जो लक्ष्य है, उसकी तरफ आप लोग धैर्य के साथ बढ़ें। लक्ष्य संविधान और देश बचाने का है।"

क्या है अदिति यादव से जुड़ा मामला?

दरअसल हालही में ये सामने आया था कि अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर तमाम तरह के विवादित पोस्ट किए जा रहे थे। ये पोस्ट इतनी चर्चा में आ गए कि फिर इन पर सियासत शुरू हो गई और सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चा होने लगी।

सीएम योगी का भी सामने आया था बयान

सीएम योगी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और इस मामले की कड़ी आलोचना की। सीएम योगी ने कहा था कि हमने अखिलेश की बेटी पर कमेंट करने वालों पर भी FIR कराई है। सीएम योगी ने कहा कि बेटी, बेटी होती है और बेटियों का सम्मान होना चाहिए। आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले दिनों सपा अध्यक्ष की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे ही यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी, बेटी होती है। हम तो संस्कार में पले बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी, सबकी बेटी, गांव की बहन, सबकी बहन। हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।