1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया के 40 अकाउंट्स के खिलाफ दर्ज की FIR, 25 आरोपी गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया के 40 अकाउंट्स के खिलाफ दर्ज की FIR, 25 आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 13, 2025 11:22 pm IST,  Updated : May 13, 2025 11:35 pm IST

पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी हमले की अफवाहों के बारे में कथित तौर पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में पिछले तीन दिनों में 40 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित राष्ट्र विरोधी और भ्रामक पोस्ट फैलाने के आरोप में 40 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई है। 

 विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की चौबीसों घंटे निगरानी 

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऑनलाइन झूठी या भड़काऊ जानकारी प्रसारित करने वाले व्यक्तियों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अमिताभ यश की कड़ी निगरानी में एक विशेष टीम पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादा हैं यूजर्स

पुलिस ने कहा कि ये अकाउंट जनता में दहशत पैदा कर सकती थी और भारतीय सेना के मनोबल को प्रभावित कर सकती थी। इनमें से अधिकांश अकाउंट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के यूजर्स द्वारा संचालित किए जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हैं। इन सभी खातों को अब स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है। 

अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रख रही है। अधिकारी ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस के आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल के माध्यम से किसी भी संदिग्ध मैसेज, फोटो या वीडियो की पुष्टि करें। 

सोशल मीडिया के 40 अकाउंट्स के खिलाफ दर्ज की FIR
Image Source : INDIA TVसोशल मीडिया के 40 अकाउंट्स के खिलाफ दर्ज की FIR

इन सोशल मीडिया पर एफआईआर

1- love_youzindagi_002 (Instagram), 2- ROZAN ALI (Instagram), 3- Sajid Ali  (Facebook), 4- Ankit Kumar (Instagram), 5- Parvinda (Facebook), 6- आदित्य भैया सांसद बदायूं के नाम से बनाई गई फेक आई.डी. (Facebook), 7- sadiq999d (Instagram), 8- Krish Yadav  (Instagram), 9- Shran Choudhary (Instagram), 10- PRAGYA SHIVA VERMA (Instagram), 11- sonamsingh94068 (Instagram), 12- writerabhi_47 (Instagram), 13- up_83_aps (Instagram), 14- Rinki singh (Instagram), 15- Aamir khan 2693 (Youtube), 16- Guddu Baig (Facebook), 17- Jamat Ali (Facebook), 18- Sartaj Malik (Facebook), 19- Mohd Riyaz (Facebook), 20- vicky khan (Facebook), 21- Q͢u͢r͢e͢s͢h͢i͢ s͢a͢a͢b͢ (Instagram), 22- saddam Hassan (Facebook), 23- Ali Ahmadidreshi (Facebook), 24- shanu khan (Facebook), 25- Jishan Quresi (Facebook), 26- chhota imran khan (Facebook), 27- Sajjad Mo (Facebook), 28- Pushpendra choudhary (Facebook), 29- Afsar Ali Ghosi (Facebook), 30- rihanalvishab (Instagram),  31- shadab khan FB (Facebook), 32- Kamil Khan (Facebook), 33- Moed Khan (Facebook), 34- Akeel Khan (Facebook), 35- ali.baba_295 (Instagram), 36- Anish Khan (Facebook), 37- Mohd zaid (Instagram), 38- Rahis Ahmad (Instagram), 39- Sajid khan (Facebook), 40- हबीबुलला अंसारी (Facebook)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।