Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ के अकबरनगर में उड़ी अफवाह और पत्थरबाजी मामले पर पुलिस सख्त, 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी: लखनऊ के अकबरनगर में उड़ी अफवाह और पत्थरबाजी मामले पर पुलिस सख्त, 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Reported By : Vishal Pratap Singh Edited By : Rituraj Tripathi Published : Mar 11, 2024 10:11 am IST, Updated : Mar 11, 2024 10:11 am IST

पुलिस ने लखनऊ के अकबरनगर में अफवाह और पत्थरबाजी के मामले में 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पत्थरबाजी मामले में पुलिस की 2 गाड़ियां व LDA प्रशासन का पोकलैंड क्षतिग्रस्त हुआ था।

UP news- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में अफवाह और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के संजीव कुमार ने महानगर कोतवाली में इसकी FIR दर्ज कराई है।

किन धाराओ में एफआईआर?

IPC की धारा 147, 186, 336, 332, 353, 427, सार्वजानिक संपत्ति अधिनियन की धारा 2 व 3 और दंड विधि अधिनियम की धारा 7 के तहत देर रात FIR दर्ज की गई है।  इस मामले में हबिदुल,अरशद वारसी, मो0 नौशाद, फज़ल अहमद, मो0 सैफ खान, आदिल इस्तियाक, रेहान अली समेत सैकड़ो की भीड़ पर FIR दर्ज की गई है। 

बता दें कि पत्थरबाजी मामले में पुलिस की 2 गाड़ियां व LDA प्रशासन का पोकलैंड क्षतिग्रस्त हुआ था। कल शाम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान 4 मंजिला इमारत गिरने के बाद बवाल हुआ था। स्थानीय लोगों ने इमारत गिरने से कई लोगों की मौत की अफवाह फैलाई थी।  महानगर कोतवाली में इस मामले में केस दर्ज हुआ है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: 

हरियाणा: यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रोफेसर ने बेटी का रेता गला, पेट चीरकर निकालीं आंतें, खुद भी कर ली सुसाइड

जेएनयू में फिर होने जा रहा छात्रसंघ का चुनाव, 22 मार्च को होगी वोटिंग, तैयारियां हुईं शुरू

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement