1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'भौकाल की आंधी, थाने में हवा हो गई', गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों ने बनाई रील; UP Police के सामने कान पकड़कर मांगी माफी

'भौकाल की आंधी, थाने में हवा हो गई', गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों ने बनाई रील; UP Police के सामने कान पकड़कर मांगी माफी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 31, 2026 10:25 am IST,  Updated : May 31, 2026 10:35 am IST

गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाना कुछ रईसजादों को महंगा पड़ गया। यूपी पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी गाड़ियां भी सीज कर दी गई हैं। युवकों ने कान पकड़कर माफी भी मांगी।

यूपी पुलिस ने रीलबाजों के खिलाफ की कार्रवाई।- India TV Hindi
यूपी पुलिस ने रीलबाजों के खिलाफ की कार्रवाई। Image Source : X/UPPOLICE

मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों अपराधियों पर लगातार एक्शन कर रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है, जहां यूपी पुलिस ने रीलबाज रईसजादों के सिर से भौकाल का भूत उतार दिया है। दरअसल, कुछ रईसजादे थार और स्कॉर्पियो लेकर गंगा एक्सप्रेसवे पर आ गए और रास्ता रोक कर रील बनाने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ियों को भी सीज कर लिया गया है। एक वीडियो में ये रईसजादे कान पकड़कर माफी मांगते भी दिख रहे हैं।

एक्सप्रेसवे रोककर बनाई रील

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए बताया कि मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर रईसजादों ने थार और स्कॉर्पियो से स्टंट किया। इन्होंने रील बनाने के लिए रास्ता रोककर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया और फिर टोल बैरियर भी तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसका यूपी पुलिस ने संज्ञान भी लिया। यूपी पुलिस ने इस मामले में 4 रईसजादों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गाड़ियों को भी सीज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रईसजादे यूपी पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिख रहे हैं।

कान पकड़कर मांगी माफी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इस घटना को लेकर की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। यूपी पुलिस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रईसजादों को गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, हालांकि इस वीडियो में आरोपियों को कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिखाया गया है। यूपी पुलिस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हाईवे पर भौकाल का बवंडर था, और अगला स्टॉप थाने के अंदर था। स्टंटबाजी की आंधी कानून की धाराओं के बीच थम जाती है। सड़कें करतब दिखाने के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए चुनें।"

गाड़ियों को भी किया सीज

इसके अलावा यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 मई 2026 को थाना खरखौदा क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें कुछ गाड़ियां खरखौदा कट से चढ़कर गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी कर रही थीं। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर थाना खरखौदा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। टीमों द्वारा सीसीटीवी का अवलोकन कर गाड़ियों को ट्रेस कर सीज किया गया एवं गाड़ी चालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें-

बकरे की कुर्बानी से आहत मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, बिलाल से बना विशाल; मुंडन कराकर शिव मंदिर में की पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।