1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद, BJP के प्रदेश मंत्री ने CM योगी को लिखा पत्र

यूपी: SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद, BJP के प्रदेश मंत्री ने CM योगी को लिखा पत्र

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 14, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 08:28 pm IST

उत्तर प्रदेश में आज हुए एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल और उसके लिए प्रयोग किए गए विकल्प को लेकर सियासी बवाल मचा है। भाजपा के मंत्री अभिजात मिश्रा ने इसे लेकर आपत्ति जताई है और सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है।

एसआई भर्ती परीक्षा के सवाल को लेकर विवाद- India TV Hindi
एसआई भर्ती परीक्षा के सवाल को लेकर विवाद Image Source : TWITTER

यूपी में आज हुए SI भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है और SI भरती के प्रश्नों में गलत संदर्भ में पंडित शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रश्न आया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें और इस प्रश्न के विकल्प ऐसे हैं कि जिसे लेकर विवाद हुआ है। 

भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा का कहना है कि जिस तरीके से इस प्रश्न को बनाया गया है और पंडित शब्द को फिर से टारगेट किया गया है जो बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूं  जिन लोगों ने इस मानसिकता के साथ प्रश्न पत्र बनाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो उनको जेल भी भेजा जाना चाहिए जैसा कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है मैं भी चाहता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो हर जात ने देश की आजादी के लिए बहुत काम किया है उनमें से ब्राह्मणों का भी बहुत बड़ा श्रेय और योगदान है

अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें

विकल्प
1 पंडित
2 अवसरवादी
3 निष्कपट
4 सदाचारी



सुभासपा नेता ने भी जताया विरोध

सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने भी इसे लेकर विरोध जताया और ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आज यूपी पुलिस SI (दारोगा) परीक्षा में सामान्य हिंदी सेक्शन का यह प्रश्न आया: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' – विकल्पों में पंडित को शामिल करना न सिर्फ भाषाई भूल है, बल्कि ब्राह्मण समाज और भारतीय विद्वत् परंपरा का खुला अपमान है!पंडित का अर्थ विद्वान, शास्त्रज्ञ और सम्मान का प्रतीक है – अवसरवाद का नहीं। परीक्षा आयोजक ने लाखों युवाओं को भ्रमित किया और समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाई।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी के मार्गदर्शन में, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ती है। ब्राह्मण हो या पिछड़ा, हर समाज का सम्मान हमारा मूल मंत्र है।मैं SBSP की ओर से मांग करता हूँ कि UPPRPB तुरंत इस गलती को सुधारें, सही उत्तर अवसरवादी घोषित करें, माफी मांगें और भविष्य में ऐसी असंवेदनशीलता से बचें। सामाजिक सद्भाव और न्याय का अपमान बर्दाश्त नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।