1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में तनाव, गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष बरामद, हिंदू संगठनों में गुस्सा

यूपी: महाशिवरात्रि से पहले अमरोहा में तनाव, गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष बरामद, हिंदू संगठनों में गुस्सा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 07, 2026 11:49 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:50 pm IST

अमरोहा में गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष बरामद होने की वजह से हड़कंप मच गया है और हिंदू संगठनों में गुस्सा है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Amroha- India TV Hindi
अमरोहा में गाय का कटा हुआ सिर बरामद Image Source : REPORTER INPUT

अमरोहा: यूपी के अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महाशिवरात्रि से पहले रोड से गाय का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष बरामद होने से हड़कंप मच गया है। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आंदोलन करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

अमरोहा में महाशिवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की बात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां गोकशी के बाद गाय के अवशेष को रोड पर डाला गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र का मामला है।

जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गौतस्करों द्वारा धनौरा–अमरोहा मार्ग पर एक निजी लॉ कॉलेज के पास सड़क किनारे गाय के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश देखा गया है। गोकशी की सूचना मिलते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रोड किनारे गोवंश का सिर और कुछ अवशेष पड़े थे। शरीर के बाकी हिस्से को काटकर ले जाया गया था।

हिंदू संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी गुस्से में दिखे। उनका कहना था कि शिवरात्रि आ रही है। लोग कांवर लेने गए हुए हैं। अगर रोड पर ऐसा होगा तो ये बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस हमारी सुनती नहीं है, हम बड़ा आंदोलन करेंगे। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें सख्त कार्रवाई हो, जांच हो, जो टैग मिला है उसकी जांच हो कि ये गाय है किसकी।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि ये घटना धनौरा रोड स्थित हाशमी लॉ कॉलेज के एकदम पास की है। यहां की मूंढा पुलिस चौकी क्षेत्र में आए दिन ये होता रहता है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होती। शिवरात्रि का त्योहार आ रहा है। कुछ जेहादी लोग ऐसा करके माहौल बिगड़ना चाहते हैं। 

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी बताई जा रही है। (इनपुट: अमरोहा से राजीव शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।