1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में शिक्षकों के चयन के लिए दिसंबर में होने वाली टीजीटी परीक्षा फिर टली, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

यूपी में शिक्षकों के चयन के लिए दिसंबर में होने वाली टीजीटी परीक्षा फिर टली, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

 Reported By: Imran Laeek, Written By: Mangal Yadav
 Published : Nov 18, 2025 05:39 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 06:29 pm IST

यूपी में दिसंबर में होने वाली टीजीटी चयन लिखित परीक्षा एक बार फिर से टल गई है। इस परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

प्रयागराजः यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी चयन लिखित परीक्षा विज्ञापन संख्या 01-2022 को postponed कर दिया गया है। ये परीक्षा 18 व 19 दिसंबर 2025 को आयोजित होनी थी। आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा को फिर से टालने का फैसला किया गया। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव ने लिखित परीक्षा टालने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। उन्होंने बताया कि 18 व 19 दिसंबर 2025 को होने वाली परीक्षा की आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। एक बार घोषित होने के बाद यूपी टीजीटी परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट- upsessb.pariksha.nic.in पर उपलब्ध होगा।

 

तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं छात्र

इससे पहले यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2025 को होने वाली थी। लेकिन सितंबर महीने में इस परीक्षा को टाल दिया गया था। इससे पहले आयोग ने टीजीटी परीक्षा की तिथि 4 और 5 अप्रैल को प्रस्तावित की थी। इसके बाद 14 और 15 मई को प्रस्तावित की गई। इसके बाद फिर 21 और 22 जुलाई को परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई लेकिन इस डेट पर परीक्षा नहीं हो पाई और टाल दिया गया था।  इस परीक्षा का इंतजार छात्र तीन साल से कर रहे हैं लेकिन कई बार टलने के बावजूद अभी तक संपन्न नहीं हो पाई है।

 3539 पदों पर होनी ही शिक्षकों की भर्ती

बता दें कि यूपी में टीजीटी पास शिक्षकों के रिक्त 3539 पदों को भरने के लिए जनवरी 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए साढ़े आठ लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। 

यूपी टीजीटी, पीजीटी पेपर पैटर्न

यूपी टीजीटी, पीजीटी परीक्षा 2025 पेन और पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने उत्तर उन्हें आवंटित ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे। उम्मीदवारों को निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र पर अपना टीजीटी प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी प्रमाण लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा।

यूपी टीजीटी डेट शीट कैसे डाउनलोड करें

 यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण यहां दिए गए हैं:

  1.  आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं
  2.  'यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड' के लिए लिंक ढूंढें
  3.  लिंक पर क्लिक करें, जो आपको एक लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपनी साख दर्ज करनी होगी
  4.  इसके बाद आपका यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा
  5.  भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।