1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में 11 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 11 IPS अफसरों के तबादले, लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

 Published : Jun 22, 2024 07:35 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 11:09 am IST

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद 11 चर्चित IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट में आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर का भी नाम शामिल है।

IPS अफसरों का तबादला- India TV Hindi
IPS अफसरों का तबादला Image Source : सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाद 11 IPS अफसरों के तबादले किए गए। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर लखनऊ पुलिस के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। IPS अमरेंद्र कुमार सेंगर 1995 बैच के अफसर हैं। इनके पास लखनऊ जोन ADG का चार्ज है। वह SSB में आईजी रह चुके हैं। 2017 में जब राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे, तब वे उनके OSD थे।

 एस.बी. शिराडकर का भी हुआ ट्रांसफर

आईपीएस प्रेम चन्द मीना की तैनाती अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में बरेली में थी। अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक/सी. एम. डी. पुलिस आवास निगम भेजा गया है। एस.बी. शिराडकर की तैनाती अभी तक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ में थी। अब उनका ट्रांसफर करके अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन में किया गया है।

IPS बिनोद कुमार सिंह समेत इन अधिकारियों का ट्रांसफर

इसके साथ ही आईपीएस प्रकाश डी, बिनोद कुमार सिंह, जय नरायन सिंह, एल.वी. एन्टनी, देव कुमार का ट्रांसफर किया गया है। अमरेन्द्र कुमार सेंग, रघुवीर लाल, के. सत्यनारायण,  बीडी पाल्सन और रमित शर्मा का ट्रांसफर किया गया है। रमित शर्मा की अभी तक तैनाती पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, प्रयागराज में थी। अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण,अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन भेजा गया है।

यूपी के IPS अफसरों का तबादला
Image Source : INDIA TVयूपी के IPS अफसरों का तबादला

3 IAS अफसरों का किया गया ट्रांसफर

बता दें कि इसी महीने उत्तर प्रदेश में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इनमें  विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला का भी नाम था। धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति का भी पदभार सौंपा गया। विजय कुमार के पास अब तक नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। इसके साथ ही IAS डॉक्टर मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।