1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट में 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया

चित्रकूट में 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया

 Published : Jan 23, 2026 10:11 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 01:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी इरफान को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी कल्लू के भी पैर में गोली लगी है।

up Chitrakoot Kidnapping murder encounter- India TV Hindi
चित्रकूट में पुलिस एनकाउंटर। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बड़ी ही चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। मामले के सामने आते ही सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, फिरौती न मिलने पर मासूम बच्चे की हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने घटना से जुड़े एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वहीं, दूसरा आरोपी गोली लगने से घायल है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बरघढ़ मे व्यापारी अशोक केशरवानी के 12 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बच्चे को छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की थी और फिरौती न मिलने पर मासूम की हत्या कर दी।

पुलिस ने किया आरोपियों का एनकाउंटर

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि चित्रकूट में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अपहरण और हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान को पुलिस ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी कल्लू के पैर में गोली लगने की सूचना है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।

इरफान मारा गया, कल्लू घायल

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में इरफान मारा गया, जबकि कल्लू घायल हो गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। 

बक्से में मिली बच्चे की लाश

गुस्साई जनता अभी भी मारे गये आरोपी की लाश दिखाने की मांग कर रही है। बच्चे की लाश बरगढ़ बस्ती के पास ही एक बक्से में थी जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस ने बरामद कर लिया है। आक्रोशित जनता की मांग के बाद भी पुलिस अभी तक पकड़े गये आरोपी और मुठभेड़ मे मारे गये आरोपी की लाश कहां है इसका खुलासा नहीं कर रही है। गुसाई भीड़ ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाम लगा दिया है। (रिपोर्ट: अशोक)

ये भी पढ़ें- पति ने खोला दरवाजा तो प्रेमी संग लिपटी मिली पत्नी, 600 किमी दूर से आया था युवक; ग्रामीणों ने पोल से बांधा

लखनऊ में 21 मार्च तक धारा 163 लागू, धरना प्रदर्शन और ड्रोन उड़ाने पर बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।