1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में इस भीषण हादसे का Video देखकर आप भी डर जाएंगे, अब तक 3 लोगों की मौत

यूपी में इस भीषण हादसे का Video देखकर आप भी डर जाएंगे, अब तक 3 लोगों की मौत

 Published : Sep 17, 2025 12:24 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 02:45 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार कार से हुए इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

uttar pradesh pratapgarh accident- India TV Hindi
यूपी के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार ने अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़े कई लोगो को एक साथ रौंद दिया है। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल शख्स की हालत अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। इस विचलित कर देने वाले पूरे हादसे की घटना  सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

क्या है पूरा मामला?

सड़क हादसे की ये घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास की है। यहां दुकान के पास खड़े कई लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना में मधु प्रकाश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद, शिल्पा समेत तीन को एम्स रायबरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दो अन्य लोगो की मौत हो गई। अभी भी एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

प्रतापगढ़ जिले में हुए इस हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसे देखकर लोग दहल उठे हैं। हादसे में घायल लोगों को पहले सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को रायबरेली रेफर कर दिया गया था। अचानक हुए इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया था और लोगों में आक्रोश फैल गया।

हादसे के बाद कार चालक फरार

इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन लगातार हादसों का कारण बनते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है। (रिपोर्ट: बृजेश मिश्रा)

ये भी पढ़ें- संभल में बड़ा बुलडोजर एक्शन, कई होटल जमींदोज, प्रशासनिक टीम के साथ तीखी नोंकझोक

चीनी मिल में टैंकर से मिले दो युवकों के शव, मौत को लेकर पुलिस ने जताई ये आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।