1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की भीषण टक्कर, 17 घायल, एक की मौत

उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की भीषण टक्कर, 17 घायल, एक की मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 12, 2025 11:32 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 11:53 am IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। के हाथरस जिले उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं, दोनों बसों की इस टक्कर में 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि जिस शख्स की मौत हुई है वह उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर हुई है। ये हादसा बुधवार को तड़के देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड रोडवेज की आगरा से टनकपुर जा रही थी। वहीं, उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही थी। मीतई गांव के पास इन दोनों में टक्कर हो गई।

यूपी के बस के चालक की मौत

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हादसे में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। वहीं, जो 17 लोग घायल हुए हैं उनमें उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालक यूनिस (47 वर्ष) भी शामिल है। वह उत्तराखंड के अलीनगर का रहने वाला है।

3 यात्री गंभीर रूप से घायल

इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा- "यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।" पुलिस के मुताबिक, इस हादसे के कारणों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- नोएडा में थार का कहर: जानलेवा स्टंट करते हुए बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर, देखें डरावना Video

लखनऊ के होटल में विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।