UP Bypoll Results 2024 Live: यूपी उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 9 सीटों में से बीजेपी और उसके गठबंधन के सहयोगी सात सीटों पर जीत दर्ज किए हैं जबकि सपा को दो सीटों पर सफलता हासिल हुई है। करहल और सीसामऊ सीट पर सपा के उम्मीदवार जीते हैं। मीरापुर में आरएलडी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझंवा में बीजेपी को जीत मिली है। कुंदरीकी में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है।
यूपी उपचुनावः सभी 9 सीटों पर चुनाव के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी को छह और आरएलडी को एक और सपा को दो सीट पर जीत हासिल हुई है।
यूपी की मीरापुर सीट पर चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर आरएलडी के मिथिलेश पाल का निर्वाचन घोषित किया है। मीरापुर में आरएलडी ने सपा को 30,796 वोट से हराया।
यूपी कहरल उपचुनाव: सपा के तेज प्रताप यादव 14,725 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। आधिकारिक पर यहां पर सपा उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपना जीत का प्रमाण पत्र भी ले लिया है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के भाजपा नेताओं ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। 9 सीटों में से बीजेपी 3 सीटें जीत चुकी है, 3 सीटों पर आगे चल रही है, उसकी गठबंधन सहयोगी आरएलडी एक सीट पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।
मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य ने सपा की डॉ ज्योति बिन्द को 4936 वोट से हराया। डॉ ज्योति बिन्द को 72567 वोट मिले जबकि सुचिस्मिता मौर्य को 77503 मत मिले। बसपा के दीपक तिवारी 34800 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा औपचारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। बीजेपी के दीपक पटेल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दीपक पटेल ने बीजेपी की जीत की हैट्रिक लगाई है। दीपक पटेल ने समाजवादी पार्टी के मुजतबा सिद्दीकी को 11305 वोटों से हराया। बीजेपी के दीपक पटेल को 78289 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के मुजतबा सिद्दीकी को 66984 वोट मिले। बसपा के जितेंद्र सिंह 20342 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आजाद समाज पार्टी के शाहिद खान 4449 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहे। कांग्रेस के बागी जिला अध्यक्ष सुरेश यादव सिर्फ 1389 वोट पा सके। इस सीट पर नोटा को भी 1145 वोट मिले। फूलपुर उपचुनाव में कुल 177514 मतदाताओं ने वोट डाले थे।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का कहना है, "जिस तरह से रुझान सामने आ रहे हैं, बीजेपी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं जिन्होंने शांति, सुरक्षा के लिए वोट किया।" प्रदेश का विकास और बेहतरी...समाज को जाति और भाषा के नाम पर बांटकर देश को कमजोर करने का एजेंडा है और उत्तर प्रदेश की जनता ने उस एजेंडे को खारिज कर दिया है, उत्तर प्रदेश पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' पर आगे बढ़ रहा है 'फॉर्मूला...समाजवादी पार्टी कब जीतेगी, ये नहीं बताएंगे कुछ भी हो और जब वे हारेंगे तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाएंगे, पुलिस प्रशासन को दोषी ठहराएंगे...''
अंबेडकर नगर: कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा से 25000 से अधिक मतों से विजयी। आधिकारिक घोषणा होना बाकी।
मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां सपा की डॉ ज्योति बिन्द को 68682, भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 73856 वोट मिले हैं। इस तरह से इस सीट पर भाजपा 5174 वोट से आगे चल रही है।
मैनपुरी की करहल सीट पर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव को हराकर 14704 वोटों से जीत की दर्ज कर ली है।
गाजियाबाद- भाजपा
मझवां- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
करहल- सपा
खैर- भाजपा (जीत)
फूलपुर- भाजपा (जीत)
मीरापुर- रालोद (जीत)
सीसामऊ- सपा (जीत)
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारु केन को 38251 वोटों के अंतर से हराया। वहीं मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से मिथिलेश पाल ने 29867 वोटों से विजय की प्राप्त की है। इसके अलावा फूलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल लगभग 12 हजार वोटों से जीत गए हैं।
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी और बसपा के एजेंट आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को हटाया दिया। मौके पर DM और DCP सिटी भी पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मतगणना स्थल से हटाया। इसके बाद मतगणना दोबारा सुचारू रूप से चालू की गई।
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 24 राउंड की गिनती संपन्न हो गई है। इस सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव को 83094, जबकि भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 62526 वोट मिले हैं। वहीं सपा के तेज प्रताप यादव 20568 वोट से आगे चल रहे हैं।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
फूलपुर- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
सीसामऊ- सपा (जीत)
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 20 राउंड की मतगणना के बाद BJP के सुरेंद्र दिलेर को 68730, जबकि सपा की चारु केन को 39801 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 28929 वोट से आगे हैं।
अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट पर 16 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी को 48608, सपा प्रत्याशी को 43082 वोट मिले हैं। इस तरह से इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 5526 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर 23 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 63563 वोट से सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव से आगे चल रहे हैं।
अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट पर उलटफेर हुआ है। यहां बारहवें राउंड की मतगणना के बाद रुझान पलट गए हैं। इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद 1352 वोट से आगे निकल गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 34316, जबकि सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 32964 वोट मिले हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। यहां सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8629 मतों से हराया। सीसामऊ सीट पर कुल 132973 वोट पड़े, जिसमें नसीम सोलंकी को 69666 और सुरेश अवस्थी को 61037 वोट हासिल हुए। वहीं तीसरे स्थान पर वीरेंद्र कुमार को 1409, अशोक पासवान को 266, कृष्ण कुमार यादव को 113 तथा 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
गाजियाबाद शहर विधानसभा (56) सीट पर 14 वें राउंड की मतगणना संपन्न हो गई है। इस सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा को 56459, जबकि सपा के सिंह राज जाटव को 15819 वोट मिले हैं। भाजपा के संजीव शर्मा 40640 वोट से आगे चल रहे हैं। अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना हो गई है। इस सीट पर BJP के सुरेंद्र दिलेर को 43930, जबकि सपा की चारु केन को 24288 वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 19642 वोटों से आगे हैं।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
सीसामऊ- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
फूलपुर- सपा
कटेहरी- सपा
मीरापुर विधानसभा उपचुनाव- रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल 18281 वोट से आगे
मझवां विधानसभा उपचुनाव- भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 2772 वोट से आगे
करहल विधानसभा उपचुनाव- सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 21939 वोट से आगे
खैर विधानसभा उपचुनाव- भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 19642 वोट से आगे
सीसामऊ विधानभा उपचुनाव- सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 14536 वोट से आगे
अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना संपन्न हो गई है। अभी तक भाजपा के धर्मराज निषाद को 23926, जबकि सपा की शोभावती वर्मा को 20779 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शोभावती वर्मा 3156 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर 17 राउंड की वोटिंग हो गई है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 64441, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 49905 वोट मिले हैं। इस सीट पर सपा 14536 वोट से आगे है। वहीं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 15 राउंड की मतगणना हो गई है। इसमें सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को 55436, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह को 33497 वोट मिले हैं। इस सीट पर सपा 21939 वोट से आगे है।
मुज़फ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। अभी तक हुई मतगणना के अनुसार इस सीट पर रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल 16207 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना संपन्न हो गई है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल को 33358 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी को 28747 वोट मिले हैं। फूलपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल 4611 वोट से आगे चल रहे हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 9 राउंड की मतगणना हो गई है। अब तक BJP के सुरेंद्र दिलेर को 31219, जबकि सपा की चारु केन को 16781 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 14438 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर 14राउंड की मतगणना हो गई है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 60639, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 34352 वोट मिले हैं। इस तरह से सीसामऊ सीट पर सपा 26287 वोट से आगे चल रही है।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जीत के कारणों को लेकर बात की। रामवीर सिंह ने कहा कि योगी जी ने सर्व समाज के लिए काम किया, जिसके नतीजे देखने को मिल रहे हैं। वहीं मतगणना से पहले ही जीत के होर्डिंग लगाए जाने पर रामवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का उत्साह, विश्वास और प्यार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बताया था कि जीत का आंकड़ा 75000 पार और 1 लाख तक पहुंचेगा।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
सीसामऊ- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
फूलपुर- सपा
कटेहरी- सपा
अलीगढ़ की कटेहरी सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है। छह राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के धर्मराज निषाद को 15794 वोट, जबकि सपा की शोभावती वर्मा को 18704 वोट मिले हैं। अब तक हुई मतगणना के अनुसार कटेहरी सीट पर सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा 2910 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
करहल (मैनपुरी) सीट पर तेज प्रताप यादव (सपा) को 37995, जबकि अनुजेश प्रताप सिंह (भाजपा) को 21555 वोट मिले हैं। यहां समाजवादी पार्टी 16440 वोट से आगे चल रही है।
फूलपुर (प्रयागराज) सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को 17183 वोट मिले हैं, सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 15246 वोट मिले हैं। सातवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल 1937 वोट से आगे हैं।
गाजियाबाद शहर विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को 34481 वोट मिले, जबकि सपा के सिंह राज जाटव को 9094 वोट मिले हैं। आठवें राउंड की गणना तक भाजपा 25387 वोटों से आगे चल रही है।
मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा सीट पर सपा की डॉ ज्योति बिन्द को 13527, जबकि भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 18608 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा 5081 वोट से आगे है।
मुज़फ्फरनगर की मीरापुर सीट पर रालोद को 5332 जबकि सपा को 2734 वोट मिले हैं। इस सीट पर रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल 10229 वोट से आगे चल रहे हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर BJP के सुरेंद्र दिलेर को 21514. जबकि सपा की चारु केन को 10928 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 10586 वोट से आगे हैं।0
कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 47790, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 20321 वोट मिले हैं। इस सीट पर सपा प्रत्याशी नीलम सोलंकी 27469 वोट से आगे हैं।
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को 26361, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह को 14543 वोट मिले हैं। इस तरह से सपा करहल सीट पर 11818 वोट से आगे चल रही है। वहीं प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल को 12614, जबकि सपा प्रत्यासी मुज्तबा सिद्दीकी को 10541 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के दीपक पटेल फूलपुर सीट पर 2073 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कानपुर की सीसामऊ सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद एक बार फिर से सपा ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर सपा के नसीम सोलंकी 14847 वोटों से आगे चल रही हैं। नसीम सोलंकी को 27442, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 12595 वोट मिले हैं। वहीं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव को 18554, जबकि भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को 10818 वोट मिले हैं। इस तरह से तेज प्रताप यादव 7736 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
फूलपुर- भाजपा
मीरापुर- रालोद
सीसामऊ- सपा
करहल- सपा
गाजियाबाद शहर विधानसभा (56) सीट पर तीसरे राउंड की गणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा को 13627, सपा के सिंह राज जाटव को 1885 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा के संजीव शर्मा 11742 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा सीट पर सपा के डॉ ज्योति बिन्द को 5755, जबकि भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 8796 वोट मिले हैं। इस तरह से मझवां सीट पर भाजपा 3041 वोट से आगे चल रही हैं।
अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट पर पहले चरण की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद 350 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा फिलहाल पीछे हैं। वहीं अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को 7226 वोट मिले, जबकि सपा की प्रत्याशी चारु केन को 3946 वोट मिले। इस तरह से भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 3280 वोट से आगे चल रहे हैं।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
सीसामऊ- भाजपा
कुंदरकी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
फूलपुर- सपा
कानपुर की सीसामऊ सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के सुरेश अवस्थी सपा से लगभग 50 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मिर्ज़ापुर की मझवां विधानसभा सीट पर सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 3556 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 5889 वोट मिले हैं। इसके अलावा बसपा के दीपक तिवारी को 1765 वोट मिला है। मझवां सीट पर भाजपा प्रत्याशी 2333 वोट से आगे चल रहे हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर पहले राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। इस सीट पर रालोद को 4253, जबकि सपा प्रत्याशी को 1698 वोट मिले हैं। वहीं मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर पहले राउंड में सपा के रिजवान को 383, जबकि भाजपा के रामवीर सिंह 3777 वोट मिले। इस तरह से भाजपा के रामवीर सपा के रिजवान से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार यूपी की 5 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर पहले राउंड की मतगणना में सपा ने बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी पहले राउंड में 352 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को 5867 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह को 1289 वोट मिले हैं। करहल सीट पर सपा प्रत्याशी 4578 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इस सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद सपा के नसीम सोलंकी बीजेपी के सुरेश अवस्थी से 565 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले चरण की मतगणना में भी नसीम सोलंकी आगे चल रहे थे।
गाजियाबाद की शहर विधानसभा (56) सीट पर पहले राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को 3625 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव को 560 वोट मिले हैं।
कानपुर की सीसामऊ सीट पर ईवीएम के पहले राउंड में सपा प्रत्यासी नसीम सोलंकी को 4684 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 2333 वोट मिले हैं। सीसामऊ सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी बढ़त बनाए हुए हैं। मतों की गणना अभी भी जारी है। नसीम सोलंकी 2351 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 800 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह पीछे हैं। वहीं अलीगढ़ की खैर सीट पर पहले राउंड की गिनती में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 3447 वोट मिले हैं, जबकि सपा की चारु केन को 1738 वोट मिले। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 1709 वोट से आगे हैं। वहीं मिर्ज़ापुर की मझवां सीट से भाजपा प्रत्याशी सूचिस्मिता मौर्या 1457 वोटों से सपा से आगे चल रही हैं।
यूपी की नौ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना हो रही है। इस बीच सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "समाजवादी पार्टी समझती है कि भाजपा ने इस चुनाव में जिस तरीके से शासन प्रशासन के दुरुपयोग किया है, ये पहला मौका था जब उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी घटनाएं सामने आई हों। लेकिन समाजवादी पार्टी को फिर भी उत्तर प्रदेश की महान जनता और अपने PDA पर भरोसा है कि भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।"
गाजियाबाद की शहर विधानसभा (56) सीट की बात करें तो यहां पोस्टल बैलेट की गणना में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा आगे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव पीछे चल रहे हैं।
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना हो रही है। AIMIM उम्मीदवार अरशद राणा ने मतगणना पर कहा, "माहौल बहुत अच्छा है लेकिन विपरीत दिशाओं में चुनाव हुआ है। लोकतंत्र की हत्या की तरह चुनाव को अंजाम दिया गया है। प्रशासन ने पूरी तरह से मतदान पर प्रतिबंध रखा। 80-90% तक मतदान होने वाला था लेकिन केवल 50% ही हुआ। ककरौली गांव में जहां पर 12-13 हजार वोट पड़ने वाले थे लेकिन वहां केवल 1600 कुछ वोट पड़े हैं, जो पुलिस-प्रशासन पूर्व में मतदाताओं को लुभाते थे कि किसी तरह से वे मतदान करें लेकिन वही इस बार पिस्तौल तानते नजर आए।" बता दें कि इस सीट पर रालोद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी नसीम आगे चल रहे हैं।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
सीसामऊ- सपा
कुंदरकी- सपा
फूलपुर- भाजपा
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार यूपी की 6 सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
यूपी की फूलपुर विधानसभा सीट के शुरुआती रुझान भी सामने आ गए हैं। यहां फूलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।
गाजियाबाद- भाजपा
खैर- भाजपा
मझलां- भाजपा
कटेहरी- भाजपा
मीरापुर- रालोद
करहल- सपा
सीसामऊ- सपा
कुंदरकी-
फूलपुर-
यूपी की कटेहरी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। बता दें कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है, जिसके बाद शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।
यूपी की मीरापुर विधानसभा सीट से भी शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। मीरापुर विधानसभा सीट पर RLD आगे चल रही है।
यूपी के मझवां में भी शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। मझवां सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं यूपी के सीसामऊ से सामने आए शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
यूपी की नौ सीटों में से गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब रुझान आने शुरू हो गए हैं।
यूपी की करहल सीट पर इस समय समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। इस सीट पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और पहले ही रुझानों में समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना ली है।
यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई। वहीं अब मतगणना शुरू होने के बाद थोड़ी ही देर में रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वीडियो नवीन मंडी से है।
यूपी में उपचुनाव को लेकर फूलपुर में एक मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि थोड़ी ही देर बाद मतगणना शुरू होने वाली है।
समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार यूपी विधानसभा उपचुनाव में उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है और गठबंधन की सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। वहीं बसपा अपने दम पर सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं रालोद ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीट पर कब्जा जमाया था। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है।
जिन नौ सीट पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें से आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। वहीं एक सीट सीसामऊ में मौजूदा सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने के चलते उपचुनाव हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 90 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। इन 90 प्रत्याशियों में से 11 महिला प्रत्याशी भी हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा उम्मीदवार गाजियाबाद में 14 जबकि सबसे कम उम्मीदवार खैर और सीसामऊ सीट पर पांच-पांच हैं।
राज्य की मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। इन सभी नौ सीटों पर आज सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी।
संपादक की पसंद