Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 12वीं तक के स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिया बड़ा आदेश

यूपी में 12वीं तक के स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिया बड़ा आदेश

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Subhash Kumar Published : Jan 02, 2026 03:22 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 10:23 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य में 12वीं तक के स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। इसके तहत ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

cm yogi up schools closed cold wave- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/PTI यूपी में स्कूलों को बंद करने का निर्देश। (फाइल फोटो)

ठंड का प्रकोप पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को आगामी 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ठंड को लेकर सीएम योगी के अहम निर्देश

बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। भीषण शीतलहर को लेकर सभी 12वी तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिया गया है। इस आदेश के तहत राज्य में ICSE,CBSE, UP इत्यादि बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को शीत लहर को लेकर क्षेत्र में भ्रमण शील रहने का निर्देश भी दिया है।

​सीएम योगी ने अधिकारियों को सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। इसके लिए रैन बसेरों में सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में सर्द बढ़ती चली जा रही है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। कई जिलों में कोहरे और पछुआ ने भी लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक दिन व रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बाराबंकी और हरदोई प्रदेश में सबसे ठंडे जिले रहे हैं। वहीं, शनिवार को यूपी के 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ समेत राज्य के 8 जिलों में शीत दिवस होने का भी अनुमान जताया गया है।

ये भी पढे़ं- नोएडा के लोग नए साल पर 35 करोड़ रुपये की पी गए शराब, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

'भविष्य में सावधान रहूंगा', KRK ने CM योगी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा मामला

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement