1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बहन में मरी पत्नी का चेहरा दिखता था, मुझसे गंदा काम हो गया', दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

'बहन में मरी पत्नी का चेहरा दिखता था, मुझसे गंदा काम हो गया', दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

 Published : Jul 03, 2026 04:29 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:29 pm IST

सगी बहन से रेप के बाद जेल जाते समय आरोपी ने कहा कि बहन में मेरी मरी हुई पत्नी नजर आती थी इसलिए शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन इस घटना ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया और भाई-बहन के रिश्तों को कलंकित कर दिया।

girl raped by elder brother- India TV Hindi
रेप का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार। Image Source : FREEPIK/REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख दिया। एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन को हवस का शिकार बनाता रहा और किशोरी डर और शर्मिंदगी की वहज से किसी को कुछ नहीं कह पा रही थी। लेकिन जब हिम्मत जुटाकर परिवार को बड़े भाई की करतूत बताई तो किसी ने विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने सहेलियों से दरिंदगी करने का वीडियो बनवाकर घर वालों को दिया तब किशोरी की छोटी भाभी ने थाने पहुंच लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो भाई ने दुष्कर्म की बात स्वीकार करते हुए कहा बहन में उसको अपनी मरी पत्नी का चेहरा नजर आता है इसलिए उसने शारीरिक संबंध बनाए।

3 साल पहले पत्नी की हत्या कर गया था जेल

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की 3 साल पहले शराब पीने से मना करने पर हत्या कर दिया था। जिस पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। दो साल पहले जमानत पर छूटकर आया आरोपी भाई पिछले डेढ़ वर्ष से अपनी छोटी 16 वर्षीय बहन से जबरन दुष्कर्म करता रहा। भाई के जुल्म से तंग आकर किशोरी ने सहेलियों की मदद से वीडियो बनाकर जब परिवार के लोगों को दिखाया तो सभी शर्मसार हो गए। छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

जेल से छूटकर छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार

बताया जा रहा है कि आरोपी 30 वर्षीय भाई रावेन्द्र पासवान का गांव जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर के आस-पास है। आरोपी मजदूरी का काम करता है और नशेड़ी भी है। आरोपी ने सितंबर 2023 में पत्नी की हत्या की थी। पत्नी ने जब शराब पीने से मना किया था तो रावेंद्र ने उसको पीट-पीटकर मौत को घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद जब घर पहुंचा तो बताया जा रहा है कि एक दिन शाम को नशे की हालत में छोटी बहन को पकड़ लिया और जबरन डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी भाई ने पुलिस से बताया कि मेरी बहन में मेरी मरी पत्नी का चेहरा दिखता था इसलिए उसके साथ संबंध बनाए।

आरोपी गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER INPUTआरोपी गिरफ्तार।

परिवार ने नहीं माना, वीडियो प्रमाण ने खोला राज

पीड़िता ने करीब 15 दिन पहले परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने अपनी छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। छोटी भाभी ने जब जेठ का विरोध किया तो आरोपी ने छोटी भाभी के साथ भी मारपीट की। किशोरी ने सहेलियों की मदद से घटना का वीडियो बनवाया, जिसे देखने के बाद परिजनों को घटना की सही जानकारी हुई।

बहन का वीडियो सबूत बना सजा का हथियार

फिर छोटी भाभी की तहरीर पर थाना थरियांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बड़े भाई को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण गुरुवार को कराया गया है।

हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही पीड़िता

आरोपी के परिवार में एक छोटा भाई और उसकी पत्नी के अलावा मां व पीड़ित छोटी बहन है। पिता की 7 साल पहले मौत हो चुकी थी। आरोपी और उसका भाई मजदूरी करते हैं। पीड़ित बहन हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही है। रावेंद्र जून 2024 में जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आने के बाद जब भी नशा करके आता तो बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करता था।

(रिपोर्ट- उमेश चंद्रा)

यह भी पढ़ें-

65 साल के बुजुर्ग ने 3 साल की बच्ची से रेप किया, पत्थर से सिर कुचला, 2 महीने के अंदर मिली मौत की सजा

12 साल के लड़के ने जीजा के साथ पी शराब, फिर पॉर्न फिल्म देखकर 9 महीने की भांजी से किया रेप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।