उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी डराने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार को नोएडा में दो जगहों पर अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटनाएं एक निजी कंपनी और एक फैक्ट्री में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने में लगी हुई है। इस हादसे में कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना सामने आई है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। आग लगने का जो वाीडियो सामने आया है वह भयावह है। आग की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को आग लगने की दूसरी घटना सेक्टर 4 हरौला से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 हरौला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना के दौरान कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना सामने आई है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर आग को नियंत्रित करने के जुटी हुई है।
नोएडा पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि 12 मार्च को थाना फेस 1 क्षेत्र के अंतर्गत बी-40, सेक्टर-4 में कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीएफओ मौजूद हैं।
नोएडा मीटर बनाने की फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर 37 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिस वक्त आग लगी उस समय कंपनी में नाईट शिफ्ट में 250 कर्मचारी मौजूद थे ,जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बागपत में महिला ने सरेआम बेल्ट निकालकर युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के फतेहपुर में गला रेतकर 3 लोगों की हत्या, खून से लथपथ मिला मां-बेटे और देवर का शव
संपादक की पसंद