1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आवारा गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा

आवारा गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 07, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 08:06 pm IST

झांसी में आवारा जानवरों की समस्या एकबार फिर से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर काफी गंभीर होती जा रही है, जिसमें सड़क पर घूम रही एक गाय से तेज रफ्तार बाइक टकराने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें चोटें आईं।

Jhansi Road Accident- India TV Hindi
झांसी रोड एक्सीडेंट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में आवारा जानवरों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। झांसी में सड़क पर घूम रही एक गाय से तेज रफ्तार बाइक टकराने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें चोटें आईं। झांसी शहर में आवारा मवेशियों की समस्या एक बार फिर गंभीर हादसे की वजह बन गई है, जिसमें 6 अगस्त की देर रात शिवपुरी रोड स्थित नंदनपुरा रोड पर सड़क पर घूम रही एक गाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर अचानक सामने आई गाय से टकराई बाइक

झांसी शहर में 6 अगस्त की देर रात बाइक सवार दो युवक शिवपुरी रोड स्थित नंदनपुरा रोड से जा रहे थे, जिसमें उसी समय सड़क पर घूम रही एक गाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। यह सड़क दुर्घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसमें वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक सामने आई गाय से बाइक की जोरदार टक्कर होती है, जिसके बाद दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर जाते हैं। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। घटना के बाद एक बार फिर शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है और प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

अतीक के बेटे अबान की भी झांसी में सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की भी झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 6 अगस्त की सुबह मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक अबान की तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार क्रेटा कार में सवार 5 लोग झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया था।

(रिपोर्ट - आकाश राठौड़)

ये भी पढ़ें

 

रायबरेली में चोरों का गैंग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 12.4 किलो चांदी के गहने

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, 6 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 451 जर्जर मकानों पर कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।