Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास, पुलिस ने किया बरामद, यूपी के इस जिले का मामला

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास, पुलिस ने किया बरामद, यूपी के इस जिले का मामला

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Apr 30, 2025 12:40 pm IST, Updated : Apr 30, 2025 12:40 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से होने वाले दामाद और सास के फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत की बाद पुलिस ने मामले की जांच कर के महिला को बरामद कर लिया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के गोंडा जिले में एक युवक शादी से 10 दिन पहले ही अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया है। घटना के सामने आने को बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फरार महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद किया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

फोन पर काफी बातचीत हो रही थी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी 4 महीने पहले ही बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में स्थित एक गांव के युवक से तय हुई थी। हालांकि, इस बीच युवक और उसकी सास के बीच फोन पर काफी बातचीत होने लगी। शुरू में परिजनों ने इस बातचीत पर गौर नहीं किया। हालांकि, दोनों के बीच काफी बात होने लगी और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच काफी नजदीकियां भी दिखने लगीं। ऐसे में परिजनों को दोनों के ऊपर शक हो गया।

शादी टूटी लेकिन बात नहीं बंद हुई

पुलिस के मुताबिक, लड़की के घर वालों को हाल ही में अलीगढ़ में होने वाली सास और दामाद के फरार होने की खबर पता लगी थी। ऐसे में उन्होंने सबक लेते हुए शादी को तुरंत तोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद भी युवक और महिला के बीच में संपर्क बना रहा। पुलिस ने बताया है लड़की की शादी की नई तारीख 9 मई को तय की गई थी। हालांकि, बीते शनिवार को महिला (लड़की की मां) और युवक लापता हो गए।

पुलिस ने महिला को बरामद किया

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने अपने स्तर पर उसे काफी खोजने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें महिला और युवक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया। ऐसे में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महिला व युवक को बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद कर लिया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- UP: 'पति के साथ भारत में रहने की दी जाए अनुमति', पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से लगाई गुहार

अंधेरे में दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था प्रेमी, प्रेमिका के पिता ने गोली मारकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरा मामला

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement