1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत ट्रेन, सीतापुर में 20 मिनट तक रुकी रही

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत ट्रेन, सीतापुर में 20 मिनट तक रुकी रही

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 02, 2026 08:16 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:23 pm IST

सीतापुर में वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही। यह ट्रेन एक जानवर से टकराई थी। इसके बाद इसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और थोड़े देर बाद रवाना हो गई।

Vande bharat train- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुई ट्रेन Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के सीतापुर के अटरिया कस्बे में शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। डालीगंज (गोमतीनगर) से सहारनपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26504 अटरिया क्षेत्र में नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग संख्या 39-सी के पास अचानक सामने आए एक मवेशी से टकरा गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है। टक्कर में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रेन को अटरिया स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

अटरिया स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने बताया कि मवेशी के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थायी रूप से बांधकर सुरक्षित किया गया जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

9 दिसम्बर से दोबारा शुरू हुआ है संचालन

लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 9 दिसंबर से नियमित संचालन शुरू कर हुआ। यह ट्रेन सोमवार छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। रेलवे ने टिकट बुकिंग खोल दी है और अभी करीब 420 सीटें उपलब्ध हैं। लखनऊ से सीतापुर तक चेयरकार का किराया 495 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 930 रुपए तय किया गया है। लगभग 80 किमी का यह सफर ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट में पूरा करेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का अंतिम परीक्षण पूरा

भारतीय रेलवे ने स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' का अंतिम चरण का हाई-स्पीड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। केल मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘रेल सुरक्षा आयुक्त की देखरेख में किया गया यह परीक्षण कोटा-नागदा खंड पर हुआ, जहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त की।’’ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूर्व में कई बार निर्धारित समय सीमा से चूक चुकी है। नवंबर के मध्य में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि यह ट्रेन दिसंबर 2025 में शुरू की जाएगी। वैष्णव ने 30 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर सुरक्षा परीक्षण का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में पानी से भरे गिलास ट्रेन की तेज गति के बावजूद स्थिर रहे। 

(सीतापुर से मोहित मिश्र की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

प्रयागराजः माघ मेले में शनिवार से पौष पूर्णिमा का स्नान, घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नहीं चलना पड़ेगा ज्यादा पैदल

यूपी के भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, कल ही मनाया था बर्थडे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।