1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराजः माघ मेले में शनिवार से पौष पूर्णिमा का स्नान, घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नहीं चलना पड़ेगा ज्यादा पैदल

प्रयागराजः माघ मेले में शनिवार से पौष पूर्णिमा का स्नान, घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नहीं चलना पड़ेगा ज्यादा पैदल

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 02, 2026 07:49 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 07:56 pm IST

प्रयागराज में सालाना माघ मेला 3 जनवरी, 2026 से शुरू होगा। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर पहले स्नान पर्व के लिए शहर और माघ मेला साइट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज के माघ मेले में शनिवार क़ो पौष पूर्णिमा का स्नान होगा। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ ही माघ मेले की औपचारिक शुरुआत भी हो जायेगी। पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए संगम तट के आसपास टोटल 10 स्नान घाट बनाये गए हैं। इस बार माघ मेले मे खास बात यह है कि स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं क़ो बहुत ज़्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा। पार्किंग में गाड़ी खड़ी होने के बाद श्रद्धालु घाट तक रैपिडो से पहुंच सकते हैं।

लाखों श्रद्धालु करेंगे स्नान

मेला प्रशासन का मानना है कि पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए करीब 25 से 30 लाख़ श्रद्धालु आएंगे। प्रयागराज मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और मेला से जुड़े अफसरो नें माघ मेले और स्नान के लिए किये गए सभी इंतज़ामों जा जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं क़ो कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

पौष पूर्णिमा का स्नान भोर से ही शुरू हो जायेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ क़ो देखते हुए पुलिस अफसरों ने भी पूरे इंतज़ाम किये हैं। माघ मेले में कुल 9 पांटून पुल बनाये गए हैं। इसके दोनों छोर पर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसके आलवा मेले मे एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेटिंग की गई है और फ़ोर्स  निगरानी कर रही है।

पूरा मेला CCTV की निगरानी में

पुलिस कमिशनर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे माघ मेले में थाना प्रभारी और सेक्टर के हिसाब से ACP नियुक्त किये गए हैं। पूरा मेला CCTV की निगरानी में है, जो AI सुविधा से लैश है। इसके अलावा ट्रैफ़िक और भीड़ के मद्देनज़र शहर में भी कई रुट डायवर्ट प्लान अमल में लाया जा रहा है। सीपी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक श्रद्धालु प्रयागराज से अच्छी अनुभूति लेकर जाए। पुलिस इसका पूरा प्रयास करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।