1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस की जांच में खुली वायरल वीडियो की पोल, व्यूज और लाइक बटोरने के लिए दो युवकों ने बनाया था फेक वीडियो

पुलिस की जांच में खुली वायरल वीडियो की पोल, व्यूज और लाइक बटोरने के लिए दो युवकों ने बनाया था फेक वीडियो

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 28, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 04:38 pm IST

सोशल मीडिया पर गोरखपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे देखकर पहली नजर में लगा कि एक वकील ने वर्दीधारी दरोगा की सरेआम जूते और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। हालांकि, जब पुलिस ने इसकी तह तक जाकर जांच की तो पूरी कहानी ही उलट निकली।

Fake Video- India TV Hindi
व्यूज और लाइक बटोरने के लिए दो युवकों ने शूट किया मारपीट का फेक वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने रविवार को पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वीडियो में एक वर्दीधारी दरोगा और अधिवक्ता के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही थी। कथित अधिवक्ता वर्दी पहने युवक का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मारता और जूते से पीटता नजर आ रहा था। जवाब में वर्दीधारी युवक भी हाथ चलाता दिखाई दे रहा था। दोनों के बीच गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

पुलिस की जांच में खुली वायरल वीडियो की पोल

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो शाहपुर थाना पुलिस और साइबर थाना टीम ने इसकी जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि वीडियो में दिखाई जा रही मारपीट असली घटना नहीं, बल्कि कैमरे के सामने तैयार किया गया एक फर्जी वीडियो था। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में न तो असली पुलिसकर्मी था और न ही युवक अधिवक्ता था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार शाम दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज, लाइक और दर्शक जुटाने के लिए दोनों ने कथित तौर पर यह वीडियो बनाया था। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र में ही शूट किया गया था।

पुलिस और अधिवक्ता की छवि खराब करने का आरोप

SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच मारपीट दिखाई गई थी। वीडियो में अधिवक्ता द्वारा वर्दीधारी युवक को जूते से मारते हुए दिखाया गया था।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवक फर्जी पहचान के साथ यह दृश्य तैयार कर रहे थे। SP सिटी के मुताबिक, इस तरह के वीडियो से पुलिस विभाग के साथ-साथ अधिवक्ताओं की छवि भी प्रभावित होती है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट: राज श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें:

कैफे बंद होने के बाद नुकसान हुआ तो प्रेमी जोड़ा बना चोर, रेकी कर बंद पड़े घरों को बनाते थे निशाना, 3 गिरफ्तार

रिटायर्ड अफसर के घर 'कुबेर का खजाना'! 9 किलो सोना, 13 Kg चांदी और अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।