1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: नौकरी लगते ही पत्नी के बदले सुर, पति से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जानें मामला

VIDEO: नौकरी लगते ही पत्नी के बदले सुर, पति से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जानें मामला

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 19, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 07:59 pm IST

कानपुर में सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़कर पत्नी मायके चली गई और बोली- अगर साथ रहना है तो पहले एक करोड़ रुपये दो। अजब गजब कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान है।

पत्नी की लगी नौकरी, पति से मांगा एक करोड़- India TV Hindi
पत्नी की लगी नौकरी, पति से मांगा एक करोड़

कानपुर: शादी में पति और ससुराल वालों के द्वारा पत्नी के घर वालों से दहेज मांगने की बात तो अब तक आपने सुनी होगी, मगर कानपुर से जो मामला सामने आया है, उसे जान कर आप चौंक जाएंगे। मगर ये सच है। दरअसल, कानपुर में एक पत्नी ने अपने ही पति के साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की है। बता दें कि पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई और इसके बाद उसके सुर ही बदल गए, उसने अपने पति से ये अनोखी डिमांड कर दी है। पत्नी का कहना है कि अगर पति उसके साथ रहना चाहता है तो पहले एक करोड़ रुपये दे, तभी वह उसके साथ रहेगी। ऐसी डिमांड सुनकर पुलिस भी हैरान है।

शादी की तस्वीरें
Image Source : INDIATVशादी की तस्वीरें

अब पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई है। सरकारी नौकरी लगते ही वह बदल गई है। उसने साफ कह दिया है कि अगर वह उसके पास रहने आएगी तो उसे पहले एक करोड़ रुपये चाहिए। नहीं तो वह उसके साथ नहीं रह सकती। पति बेचारा हैरान और परेशान है और थाने में गुहार लगाई है।

कानपुर की अजब गजब घटना
Image Source : INDIATVकानपुर की अजब गजब घटना

पति ने पत्नी के बारे में कही ये बात

कानपुर में एक स्कूल संचालक बजरंग भदौरिया ने अपनी पत्नी लक्षिता सिंह और उसके घर वालों के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी शादी साल 2020 में दिल्ली की रहने वाली लक्षिता सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों कानपुर में ही रह रहे थे। इसी दौरान पत्नी की दिल्ली में सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद ही वह अपने पिता के पास चली गई है। उसने साफ कह दिया है कि अगर वह उसके पास रहने आएगी तो उसे पहले एक करोड़ रुपये चाहिए। अब पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है।

देखें वीडियो

पति का आरोप, धमका रही है पत्नी

पीड़ित पति का कहना है कि उसके ससुर और दोनों साले भी उसे धमका रहे हैं। पिता का साफ कहना है कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे, वह बेटी को ससुराल नहीं भेंजेगे। पति का कहना है कि पत्नी भी धमका रही है कि अगर उसपर प्रेशर बनेगा तो वह उसे और उसके परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसा देगी। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट भी की है।

पति पत्नी की अजब कहानी
Image Source : INDIATVपति पत्नी की अजब कहानी

इस पूरे मामले पर एडीसीपी ने कहा, पति की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।