1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; डॉक्टरों ने एक पैर काटा

नोएडा में महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; डॉक्टरों ने एक पैर काटा

 Published : Nov 24, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 02:13 pm IST

महिला जब सब्जी खरीद कर सेक्टर 12 के पास एक चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी एक अज्ञात बस चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पर डॉक्टरों ने काट दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सड़क हादसा - India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : FILE PHOTO

नोएडा (उप्र): सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 चौराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही एक महिला को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सड़क पार कर रही थी, तभी हुआ हादसा

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 12 के निवासी चंद्र मोहन पालीवाल ने गुरुवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर को उनकी मां जब सब्जी खरीद कर सेक्टर 12 के पास एक चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी एक अज्ञात बस चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी। पालीवाल ने कहा कि इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

महिला की हालत नाजुक

कुमार ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पर डॉक्टरों ने काट दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।