1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में पत्नी बनी हत्यारिन, पति से हुई लड़ाई में सिर पर हथौड़ा मार की हत्या

नोएडा में पत्नी बनी हत्यारिन, पति से हुई लड़ाई में सिर पर हथौड़ा मार की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 07, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 10:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर हुई तीखी बहस में महिला ने अपने पति पर हथौड़े से हमला कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से हत्या की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की है। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। आरोपी की पहचान पार्वती के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई गई है।

किसी बात को लेकर हुई थी बहस

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला का पति राजमिस्त्री था और उसकी उम्र 28-29 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि रविवार को दंपति के एक रिश्तेदार ने स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई और फिर लड़ाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने पति के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। 

पुलिस ने हथौड़ा किया बरामद

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद महिला के पति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हथौड़ा बरामद कर लिया गया है और बिसरख पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

"...वृंदावन जाता हूं", राम मंदिर के उद्घाटन में जाएंगे तेज प्रताप यादव? RJD नेता ने कुछ ऐसा दिया जवाब

मोगा में दर्दनाक घटना, रॉन्ग साइड से आ रही कार से दो एक्टिवा हुई चकनाचूर, CCTV देख सहम जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।