1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 25 मार्च को 6 साल 6 दिन के मुख्यमंत्री हो जाएंगे योगी, बनेंगे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम

25 मार्च को 6 साल 6 दिन के मुख्यमंत्री हो जाएंगे योगी, बनेंगे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम

 Published : Mar 15, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 01:00 pm IST

योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही उनके नाम लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड होगा। यह राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है।

yogi adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

लखनऊ: 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही उनके नाम लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड होगा। यह राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है। उनके अनुसार वैसे उन्होंने एक मार्च को ही सबसे ज्यादा समय तक (पांच वर्ष 346 दिन) मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इससे पहले कांग्रेस के डॉ संपूणार्नंद 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

BJP ने शुरू की पूरे यूपी में जश्न की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार 'योगी 2.0' का पहला साल आगामी 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। भाजपा और सरकार ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर समारोह की शुरूआत करेगी, जहां योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

yogi adityanath
Image Source : PTIयोगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री अपनी सरकार की 6 साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वह बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे।

यह भी पढ़ें-

255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई बीजेपी
इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर बीजेपी राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। पार्टी की राज्य इकाई भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।