1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा मुखिया अखिलेश यादव को CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

सपा मुखिया अखिलेश यादव को CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 01, 2024 11:47 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 11:52 am IST

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी।

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई- India TV Hindi
अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सपा मुखिया को बधाइयां देने का तांता लगा है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने 'X' पर एक पोस्ट में सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।"

लोकसभा चुनाव में सपा का बेहतरीन प्रदर्शन

अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा की तरफ से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक गांव में ‘पीडीए’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि गत लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सपा न सिर्फ यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बल्कि बीजेपी-कांग्रेस के बाद देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस जीत ने इंडिया गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है। 

सांसदी के जरिए दिल्ली का किया रुख

यूपी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर अखिलेश ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली का रुख किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ था। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एक बड़े राजनेता थे। वह केंद्र सरकार में भी अहम पदों पर रहे। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।