1. Hindi News
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून
  4. उत्तराखंड: चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 12 घायल

उत्तराखंड: चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 12 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 04:55 pm IST

उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट क्षेत्र के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

उत्तराखंड के चंपावत...- India TV Hindi
उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट क्षेत्र के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। Image Source : ANI

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट क्षेत्र के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। कार सवार सभी लोग एक शव लेकर उसकी अंत्येष्टि के लिए जा रहे थे। चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि जीप बाराकोट से घाट क्षेत्र स्थित एक शमशानघाट जा रही थी।

बचाव कार्य की निगरानी कर रहे गुंज्याल ने बताया कि हादसे में घायल 12 लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dehradun से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें उत्तराखंड