1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर
Published : Mar 11, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 08:34 pm IST

ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान घायल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पांव में फ्रैक्चर आया है। इंडिया टीवी द्वारा एक्सेस की गई एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को बाएं टखने में फ्रैक्चर हुआ है। ममता की हालत स्थिर है। हालांकि, उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने की संभावना नहीं है। इससे पहले अस्पताल से जारी अपने पहले बयान में ममता बनर्जी ने कहा है कि वे 3-4 दिन में वापस लौटेंगी और हो सकता है कि कुछ दिन तक पैर में तकलीफ की वजह से व्हील चेयर पर रहना पड़े।

Advertisement