1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Unnao Case: आरोपी विनय ने कबूला की कीट नाशक पानी मे घोल कर दिया था, UP पुलिस का खुलासा
Published : Feb 19, 2021 09:00 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 09:20 pm IST

Unnao Case: आरोपी विनय ने कबूला की कीट नाशक पानी मे घोल कर दिया था, UP पुलिस का खुलासा

उन्नाव में हुई 2 लड़कियों की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से बताया गया है कि लड़कियों की हत्या एक लड़के ने की है जिसका प्रेम प्रस्ताव एक लड़की ने ठुकरा दिया था। शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश पुलिस की तफ से लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आईजी (लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया है, विनय के एक साथी को भी पकड़ा गया है लेकिन वह नाबालिक है ऐसे में उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार दोनों आकोरी पाठकपुरा के रहने वाले हैं, विनय उर्फ लंबू का खेत बच्चियों के पैतृक खेत से सटा हुआ है और अक्सर खेतों में आता था, पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के समय से आरोपी का लड़कियों से परिचय हुआ था।

Advertisement