1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. मुख्यमंत्री ने कासगंज घटना में शहीद हुए सिपाही के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया
Published : Feb 10, 2021 09:42 am IST,  Updated : Feb 10, 2021 09:44 am IST

मुख्यमंत्री ने कासगंज घटना में शहीद हुए सिपाही के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया

उत्तर प्रदेश के कासकंज में पुलिस की टीम पर हमला करनेवाले शराब माफिया गिरोह और पुलिस के बीच एनकाउंटर में एक आरोपी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एनकाउंटर में कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती ढीमर के भाई एलगार सिंह को मार गिराया। एलगार सिंह सिपाही देवेंद्र की हत्या में शामिल था। कासगंज कांड में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था जबकि दारोगा घायल हो गए थे।

Advertisement