Published : Jul 28, 2021 08:33 pm IST, Updated : Jul 28, 2021 08:34 pm IST
India at Tokyo Olympics Day 5: पीवी सिंधू, दीपिका कुमारी अंतिम 16 में पहुंचीं; पूजा क्वॉर्टरफाइनल में
टोक्यो ओलंपिक में बुधवार का दिन महिला तिकड़ी के नाम रहा जब अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और तीरंदाज दीपिका कुमारी अगले दौर में पहुंच गई तो मुक्केबाजी में पूजा रानी ने विजयी पंच लगाया हालांकि हार की हैट्रिक के बाद महिला हॉकी टीम की क्वार्टर फाइनल की राह मुश्किल हो गई है।