Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रानू मंडल के बाद अब भीख मांगने वाले सनी बाबा हुए फेमस, इंग्लिश गाना गाते हुए वीडियो वायरल

रानू मंडल के बाद अब भीख मांगने वाले सनी बाबा हुए फेमस, इंग्लिश गाना गाते हुए वीडियो वायरल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 24, 2020 07:36 pm IST, Updated : Apr 24, 2020 09:09 pm IST

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इस बार भीख मांगने वाले सनी बाबा की वीडियो वायरल हो रही है। वह इंग्लिश में गाना गाकर भीख मांगते हैं।

sunny baba video- India TV Hindi
सनी बाबा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया से इंसान रातों-रात फेमस हो सकता है। इसका एक उदाहरण रानू मंडल हैं। रानू मंडल का रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद वह सितारे ही बदल गए। वह फिल्मों में  गाना गा चुकी हैं। अब बिहार के एक बिखारी सनी बाबा की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह इंग्लिश गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वह भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो शेयर की है। वीडियो में सनी बाबा लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उनसे कहते हैं कि आप इंग्लिश में सवाल पूछिए मैं आपको उसका जवाब इंग्लिश में दूंगा। एक शख्स  बाबा से पूछता है आप क्या करते हैं। जिसका जवाब वह इंग्लिश में देते हैं, मैं भीख मांगता हूं। इसके साथ ही कई सवालों के जवाब वह इंग्लिश देते हैं।

वीडियो में सनी बाबा बताते हैं कि उन्हें सिंगिग और डांसिंग का भी शौक है। जिसके बाद वह पुराना इंग्लिश गाना सुनाते हैं। वह गाना सिंगर  jim reeves का है। वह बहुत ही अच्छे तरीके से गाना गाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सनी बाबा से बातचीत करने वाले लोग कह रहे हैं कि उनकी इंग्लिश काफी अच्छी है। इंटरव्यू लेने वालों से भी ज्यादा अच्छई इंग्लिश बोलते नजर आ रहे हैं। अब देखते हैं कि क्या सनी बाबा भी रानू मंडल की तरह फेमस होते हैं क्या उन्हें भी गाने का मौका मिलता है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement