1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दो सांपों में प्रणय की जंग देख हैरान हुए लोग, आप भी कहेंगे: 'जो जीता वो ही सिकंदर'

Video: दो सांपों में प्रणय की जंग देख हैरान हुए लोग, आप भी कहेंगे: 'जो जीता वो ही सिकंदर'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2021 08:25 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 08:27 am IST

सांप इंसानों की तरह प्यार में छल नहीं करते। 'जो जीता वो सिकंदर' की तर्ज पर पहले जंग जीतते हैं और फिर दिल। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

snake fight- India TV Hindi
snake fight Image Source : FB/AWCONSERVANCY

कहते हैं कि इश्क और जंग में सब जायज होता है। जिससे प्यार करते हैं उसे कहीं रिझा कर तो कहीं डराकर इंप्रेस करने की प्रथा इंसानों में ही नहीं जीव जगत में भी बरकरार है। हमारी आपकी दुनिया में जहां प्यार का इजहार फूल देकर या अन्य तरीकों से किया जाता है वहीं सर्प प्रजाति में ये आधिपत्य का खेल है। यानी जो जीता वही सिकंदर। ऐसा ही एक विचित्र लेकिन शानदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाग नागिन का अनोखा प्यार दिख रहा है। 

Viral Video: इंडिया के इस गाने ने तो अमेरिका वालों को भी नचा डाला, एक बार देखिए दिन बन जाएगा

ऑस्ट्रेलिया की वाइल्डलाइफ कंजरवेंसी (AWC) के अधिकारियों ने ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसे देखकर यूजर अचंभित हुए जा रहे हैं। 

वीडियो स्कॉटिया वाइल्डलाइफ सेंचुरी का है, यहां नाग और नागिन के प्रणय का वीडियो काफी सुर्खियां  बटोर रहा है। सेंचुरी में वन अधिकारियों ने नाग नागिन के इस हैरतअंगेज वीडियो को शूट किया और जीवों की अनोखी प्रणय क्रीड़ा को फेसबुक पर शेयर किया गया। फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद ये वीडियो वायरल हो गया है। इसे काफी शेयर किया जा  रहा है और तरह तरह के कमेंट्स आ रह हैं।

Viral Video: रेल की पटरी पर हुआ सांसें रोक देने वाला वाकया, कांस्टेबल ने पहले बचाई जान और फिर...

वीडियो में दो मुल्गा सांप रस्सी की तरह गुंथ कर लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो का कैप्शन है - “Hiss and make up?”। 

दरअसल ऑस्ट्रेलिया में सर्दियां खत्म होने से पहले ही सर्प प्रजाति का मेटिंग पीरियड शुरू हो जाता है। इस दौरान मादा सांप को रिझाने के लिए सांप उससे कुश्ती या जंग लड़ते हैं। एक दूसरे को दबा कर, उस पर प्रभुत्व कायम करने की यह जंग ही तय करती है कि नर सांप मादा सांप के प्रेम के लायक है या नहीं। अगर मादा सांप हार गई तो ये जोड़ी बन जाती है और अगर नर हार गया तो मादा उसे अस्वीकार कर देती है और दूसरे ताकतवर सांप का इंतजार करती है जो उस पर प्रभुत्व कायम कर सके। 

समोसे की तस्करी में पकड़ा गया शख्स, 'समोसे छिपाए कहां थे' ये जान लेंगे तो सिर पीट लेंगे

ऐसा इंसानों में राजा महाराजाओं के समय होता था जब किसी रानी के लिए या तो जंग होती थी या ताकत के बल पर रानी को हासिल किया जाता था। लेकिन जीवों में भी ऐसा व्यवहार कायम है, ऐसा देखना अचंभा पैदा कर रहा है। 

ये अनोखा वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि अब तक इसे 2.5 लाख व्यू मिल चुके हैं। सैंकड़ों कमेंट्स के जरिए यूजर इसे शेयर करने वालों को बधाई दे रहे हैं। 

Viral Photo: नए साल पर शख्स ने लगाया डरावना मास्क, लोग डरकर भागे, लेकिन इस फोटो में एक और पेंच है!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।