1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: इंजेक्शन लेते वक्त बच्चे ने किया ऐसा ड्रामा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

Viral Video: इंजेक्शन लेते वक्त बच्चे ने किया ऐसा ड्रामा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 15, 2021 09:48 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 09:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें एक बच्चा इंजेक्शन लगवाने के दौरान काफी ड्रामा करता नजर आ रहा है।

viral video - India TV Hindi
इंजेक्शन लगवाते हुए बच्चा  Image Source : INSTAGRAM/SINGLE.STUD

इंजेक्शन लगवाने से पहले कुछ बच्चे बहुत ज्यादा डर जाते हैं। फिर उन्हें रोना आता है और ऐसे में डॉक्टर को भी काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इंजेक्शन लगवाता ये बच्चे के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही है। वो इतना घबरा जाता है कि उसके मन जो आता है बोलने लग पड़ता है। बच्चे की मां उसे पकड़ती हैं। लेकिन, वो अपनी मां से भी दूर हट जाता है। फिर डॉक्टर के सामने नखरे करने लगता है।

डॉक्टर बार-बार हाथ पकड़ता है और वो छुड़ा लेता है। इससे डॉक्टर नाराज हो जाता है और उसे दो बार इंजेक्शन लगाने की धमकी देता है, जिसके डर से बच्चा इंजेक्शन लगवाने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, इंजेक्शन लगवाते वक्त जो बच्चे का रिएक्शन देखने को मिला वो सब को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

नवजात बच्चे का शव लिए घूम रही हथिनी, वीडियो देखकर महसूस होगा मां का दर्द

बच्चा इंजेक्शन लगवाते वक्त कुछ इस तरह की आवाजें निकालता है कि पास खड़ी उसकी मां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। वहीं, डॉक्टर भी जोर जोर से हंसने लगते हैं। बच्चे आखों में आंसू लिए डॉक्टर से कहता है- भर, तू भर ले ये... मैं नहीं रोऊंगा, मैं तेरे घर चाय पीने आऊंगा। 

इस मजेदार वीडियो को इंस्टग्राम पर giedde नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'इस बच्चे को देखकर मेरी हंसी नहीं रूक रही है'। वहीं दूसरे ने लिखा,’- इंजेक्शन से तो बड़े-बड़े सूरमा डर जाते हैं, ये तो फिर भी बच्चा है।’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए है। 

इस वीडियो को अबतक 30 हजार से ज्यादा व्यूज और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोक लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कोई बच्चे के प्रति सहानुभूति जता रहा है। तो किसी को हंसी आ रही है। 

पढ़े अन्य संबंधित खबरें- 

Viral : 'बाजीराव मस्तानी' के गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, लोग बोले - दीपिका पादुकोण 2

पापा से छिपकर छोटी बच्ची खा रही थी कुकीज़, पकड़े जाने पर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन! वायरल रहा है वीडियो

पति के वर्क फ्रॉम होम से तंग बीवी की चिट्ठी हुई वायरल, लिखा : शांति वापस चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।