1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: दुल्हन ने इमरान हाशमी के गाने 'आंख उठी मोहब्बत ने...' पर डांस करते हुए ली एंट्री, दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन

Viral: दुल्हन ने इमरान हाशमी के गाने 'आंख उठी मोहब्बत ने...' पर डांस करते हुए ली एंट्री, दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 12, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 02:01 pm IST

इस वीडियो में दुल्हन एंट्री लेते समय बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के पॉपुलर गाने 'आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली..' पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं।

dulhan dance on emraan hashmi song aankh uthi mohabbat me watch viral video- India TV Hindi
Viral: दुल्हन ने इमरान हाशमी के गाने 'आंख उठी मोहब्बत ने...' पर डांस करते हुए ली एंट्री, दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन  Image Source : INSTAGRAM: PHOTOSHOOT_WEDDING

किसी भी शख्स के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास और अहम होता है। इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए आजकल दूल्हा या दुल्हन कुछ अलग करते दिखाई देते हैं। कोई दुल्हन भारी-भरकम लहंगा पहने बाइक पर एंट्री लेती है तो दूल्हे भी उनसे कम नहीं हैं। वो भी सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए घुटने के बल बैठकर अपनी दुल्हन को प्रपोज कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

इस वीडियो में दुल्हन एंट्री लेते समय बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के पॉपुलर गाने 'आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली..' पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। खास बात ये है कि दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। 

Viral Video: अपनी शादी में दूल्हे ने पहना सिर से पैर तक लंबा सेहरा, देखकर हैरान रह जाएंगे

दुल्हन के साथ वहां मौजूद फैमिली मेंबर्स भी थिरकने लगते हैं। दूल्हा भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाता है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। अब तक 68 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।