1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: स्टेज पर पापा को साइड कर अकेले गाने लगी छोटी बच्ची, कॉन्फिडेंस देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: स्टेज पर पापा को साइड कर अकेले गाने लगी छोटी बच्ची, कॉन्फिडेंस देख रह जाएंगे हैरान

 Published : Mar 12, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 11:21 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी बच्ची अपनी सिगसिंग को लेकर इतनी कॉन्फिडेंट है कि वो अपने पापा का सपोर्ट लेने से खुद मना कर देती है।

viral video - India TV Hindi
पिता के साथ गाना गाती बच्ची  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT

इस बात को सब जानते हैं कि बाप और बेटी का रिश्ता गहरा और प्यारा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही अनोखी जोड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारी बच्ची और उसके पापा एक साथ स्टेज पर गाना गाने के लिए पहुंचे थे। स्टेज पर पहुंचने   पिता ने गाना शुरू ही किया थी तभी अचानक बेटी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वो अकेले गाना चाहती है। 

बेटी की बात को सुनकर पिता स्टेज पर मौजूद म्यूजिशियन को रोकते हैं और फिर नन्हीं बच्ची गाना शुरू करती है। पिता को दूर भेजकर छोटी बच्ची 'दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा...' गाना गुनगुने लगती है। बच्ची का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। 

Zomato केस: बेंगलुरू विवाद पर आया ज़ौमैटो के मालिक का रिएक्शन, जानिए - क्या कहा?

इस वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस छोटी सी बच्ची में कॉन्फिडेंस की कोई कमी नहीं है। देखिए ये प्यारा वीडियो- 

Zomato डिलिवरी बॉय ने ऑर्डर लेने से मना करने पर लड़की को मारा मुक्का, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, 2 मिनट के लिए सब कुछ छोड़ दो और इस प्यारे को देखो हर किसी का दिल चुरा रहा है। मंच पर बच्ची की परफॉर्मेंस देखें, जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है। 'ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पंसद आ रहा है। अब तक इस वीडियो पर 94 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी है और तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

महिला के आरोपों पर Zomato डिलीवरी बॉय का रिएक्शन आया सामने, कहा- उन्हें अपनी ही अंगूठी से लगी चोट

पढ़िए लोगों के रिएक्शन- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।