1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Zomato डिलिवरी बॉय ने ऑर्डर लेने से मना करने पर लड़की को मारा मुक्का, वीडियो वायरल

Zomato डिलिवरी बॉय ने ऑर्डर लेने से मना करने पर लड़की को मारा मुक्का, वीडियो वायरल

 Published : Mar 10, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 05:22 pm IST

हितेशा नाम की लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। जानिए जोमैटो ने इसके जवाब में क्या कहा?

वायरल न्यूज, viral news- India TV Hindi
वायरल न्यूज Image Source : TWITTER- @HCHANDRANEE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बेंगलुरु की रहने वाली ब्यूटी इंफ्लूएंसर हितेश चंद्राणी ने अपनी आप बीती सुनाई है कि किस तरह जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने उन्हें फिजिकली अब्यूज किया है। वीडियो में हितेशा की नाक से खून बहता भी दिख रहा है। हितेशा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में हितेशा ने पूरी घटना के बारे में बताया है। हितेशा के मुताबिक उन्होंने जोमैटो से फूड ऑर्डरकिया और ऑर्डर देर से पहुंचा। उन्होंने जोमैटो से ऑर्डर कैंसिल करने को कहा। उन्होंने बताया कि ऑर्डर उन्होंने 9 मार्च को शाम 3.30 बजे किया और ऑर्डर 4.30 पहुंचा। हितेशा के पास जब ऑर्डर पहुंचा तो वो कस्टमर केयर से बात कर रही थीं, उन्होंने डिलीवरी बॉय से कहा कि ऑर्डर कैंसिल होगा या कॉम्प्लीमेंट्री मिलेगा वो इस कंफर्मेशन का वेट कर रही हैं, तो डिलीवरी बॉय उनपर चिल्लाने लगा और ऑर्डर वापस ले जाने से मना करने लगा। हितेशा ने उसे वेट करने को कहा तो वो चिल्लाने लगा तो हितेशा ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की मगर डिलीवरी बॉय ने जबरन घर में घुसकर उनके चेहरे पर मुक्का मारा और ऑर्डर भी लेकर भाग गया। वो चिल्लाईं मगर कोई मदद के लिए भी नहीं आया।

हितेशा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो डाला लोग उनके सपोर्ट में आ गये और उन्हें परेशान ना होने को कहा है। वहीं जोमैटो ने भी हितेशा का रिप्लाई दिया है और कहा है कि हम पुलिस की मदद भी लेंगे।

जोमैटो ने अपने बयान में कहा है कि हमारे स्थानीय रिप्रजेंटेटिव आसे जल्द ही संपर्क करेंगे साथ ही कहा कि हम ऐसे कदम उठाएंगे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।

यहां पढ़ें

करीना कपूर खान दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार आईं नजर, कुछ इस अंदाज में दिखीं

FIRST LOOK: नेहा कक्कड़ के गाने में साथ दिखेंगे बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, जिम में बॉडी बनाते नजर आए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।