1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: मछली पकड़ने गए शख्स के कांटे में फंसा कुछ ऐसा, सोचिए कमजोर दिल वाले के साथ ऐसा कुछ घट जाए तो...

Viral: मछली पकड़ने गए शख्स के कांटे में फंसा कुछ ऐसा, सोचिए कमजोर दिल वाले के साथ ऐसा कुछ घट जाए तो...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 05:09 pm IST

नदी के बीचों बीच मछली पकड़ने गए शख्स के कांटे में फंस गई मौत। इस वीडियो को देखकर कमजोर लोगों की हालत खराब हो सकती है।

fish cather- India TV Hindi
fish cather Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

कभी कभी इंसान सोचता कुछ और है और हो कुछ और जाता है। आप क्या चाहते हैं औऱ भगवान क्या देता है, ये आपकी सोच और भगवान की मंशा पर भी निर्भर करता है। कई बार सिर मुंडाते ही ओले पड़ जाते हैं और कई बार हवन करने वाले के हाथ जल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हो गया जो मछली पकड़ने गया लेकिन उसे कुछ और ही मिल गया, जिससे वो जान बचाकर भागा। 

Viral Video: जंगल से आया चौंकाने वाला वीडियो, अपनी ही मौत की सवारी कर रहा नन्हा सा खतरों का खिलाड़ी

जी हां, नदी का ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और यूजर इसे देखकर कांप रहे हैं। वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांस नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नाव के जरिए नदी के बीचों बीच पहुंचा है और मछली फंसाने के लिए कांटा तैयार करता है। चारा लगाकर वो कांटे को नदी में डालता है और कुछ फंसने का महसूस करते हुए उसे ऊपर खींचता है। लेकिन जैसे ही वो कांटे को ऊपर खींचता है वो डरकर कांटा पानी में डाल देता है क्योंकि कांटे में मछली की जगह एक बड़ा मगरमच्छ फंसकर ऊपर आ गया था। 

Viral Video: जब आसमान में हो गया 'अनोखा एक्सीडेंट', देखकर कहेंगे, दूसरों की लेन में घुसोगे तो...

शख्स मगरमच्छ को देखते ही डरकर कांटा भी पानी में डाल देता है। इस वीडियो को देखकर लोग घबरा रहे हैं। कुछ ने तो इसे मौत का सामना कह डाला है। कुछ लोगों ने इस शख्स को क्रोकोडाइल हंटर बताया है। 

वीडियो वायरल हो रहा है और इसे लगातार व्यूज मिल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।