1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: तूफान के चलते सड़क पर आ धमकी बड़ी छिपकली, देखकर खौफ से भर उठे लोग

Video: तूफान के चलते सड़क पर आ धमकी बड़ी छिपकली, देखकर खौफ से भर उठे लोग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2021 10:59 am IST,  Updated : May 27, 2021 10:59 am IST

छिपकली के नाम से भी सिहरन हो जाती है। और अगर ऐसे में मगरमच्छ जैसी छिपकली आपके इलाके में घूमती दिखे तो क्या करेंगे आप। 

lizard- India TV Hindi
 lizard Image Source : TWITTER/@SRKXCOMBATANT

भारत में कोरोना के साथ साथ तूफान भी कहर ढा रहे हैं। पहले ताउ टे तूफान ने कहर बरपाया औऱ अब यास का असर देखने को मिल रहा है। इसी तूफान के चलते कोलकाता में सड़कों पर एक बड़ी छिपकली सड़कों पर रेंगती दिखी तो लोग घबरा गए। इस छिपकली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर SRKxCombatantनामक यूजर ने पोस्ट किया है औऱ कैप्शन में लिखा है कि ये कोलकाता के बांगुर इलाके का वीडियो है। यास के चलते आए आंधी तूफान और तेज बारिश में बहकर ये छिपकली रिहाइशी इलाके की सड़कों पर आ गई। 

देखिए वीडियो - 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोह के नाम से मशहूर ये जहरीली छिपकली कैसे कोलकाता की सड़कों पर रेंग रही है। यहां आंधी तूफान और तेज बारिश से गलियों में पानी भरा तो कहीं से बहकर ये विशाल छिपकली यहां आ गई। अब लोग इसे देखकर डर कर भागे ही होंगे। 

हालांकि कहा जाता है कि ये छिपकली आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में पाई जाती है। जंगली इलाकों के कौने में रहने वाली ये छिपकली खाना खोजने के लिए कभी कभी रिहाइशी इलाकों में निकल आती है। 

लोग इस वीडियो को लगातार देख रहे हैं और अब तक चालीस हजार लोग इसे देख चुके हैं। लोग इसे देखकर आश्चर्य जताने के साथ साथ डर रहे हैं औऱ अपना ध्यान रखने की नसीहत भी दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।