1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुनसान सड़क पर 'शोले' फिल्म के मशहूर गाने पर डांस कर रही थी 'मॉर्डन बसंती', दर्शक बने थे स्ट्रीट डॉग

सुनसान सड़क पर 'शोले' फिल्म के मशहूर गाने पर डांस कर रही थी 'मॉर्डन बसंती', दर्शक बने थे स्ट्रीट डॉग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2021 12:07 am IST,  Updated : Jul 18, 2021 12:59 pm IST

सुनसान सड़क पर डांस करती हुए 'मॉर्डन बसंती' का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात है कि जब ये 'मॉडर्न बसंती' इस गाने पर झूम कर नाच रही होती है तो उस वक्त उसके डांस का नजारा देखने के लिए गब्बर नहीं बल्कि सड़क पे मौजूद डॉग होते हैं। 

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/RUPIN SHARMA IPS

'शोले' फिल्म का एक डायलॉग तो आपने खूब सुना होगा। ये डायलॉग है 'बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना।' ये डायलॉग ऐसा है कि हर उस शख्स की जुबान पर आ जाता है जिसने 'शोले' फिल्म एक बार भी देखी हो। ये डायलॉग जिस गाने की शुरुआत में बोला गया है वो गाना है 'जब तक है जान मैं नाचूंगी।' इस गाने पर सुनसान सड़क पर डांस करती हुए 'मॉर्डन बसंती' का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात है कि जब ये 'मॉडर्न बसंती' इस गाने पर झूम कर नाच रही होती है तो उस वक्त उसके डांस का नजारा देखने के लिए गब्बर नहीं बल्कि सड़क पे मौजूद डॉग होते हैं। 

पीछे से आते खतरे से बचने को लड़की ने लगाया ऐसा दिमाग, Video देखकर लोग बोले: यही इलाज है

इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। रुपिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'बसंती इन कुत्तों के सामने...बसंती कुत्तों के सामने नाची।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की डेनिम जींस के साथ नीले रंग का टॉप पहनी हुई है। 

Video: विदाई के वक्त दूल्हा दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, लोग पूछ रहे: ये कैसी रस्म है?

ये लड़की सुनसान सड़क पर 'शोले' फिल्म के मशहूर गाने 'जब तक है जान' पर डांस कर रही है। इस वीडियो में इस लड़की के आसपास कोई और नहीं बल्कि स्ट्रीट डॉग हैं। ये डॉग इस लड़की के डांस को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं। वहीं ये लड़की इनके सामने झूम कर डांस कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।