1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: पुलिस की कार में चुपके से घुस गई बकरी, जब खोला दरवाजा तो...

Video Viral: पुलिस की कार में चुपके से घुस गई बकरी, जब खोला दरवाजा तो...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 04:23 pm IST

क्या आपने सोचा है कि बकरी कागज भी खाती है। यकीन नहीं आ रहा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखें। ये वीडियो जिस जिसने ने भी देखा वो इस बकरी को देखता ही रह गया।

Goat - India TV Hindi
Goat  Image Source : FACEBOOK/DOUGLAS COUNTY OFFICE

बकरी को आपने जब भी खाते हुए देखा होगा तो वो ज्यादातर हरे पत्ते या फिर घास दिखाई देती है। यही इमेज भी आपके दिमाग में बकरी के खानेपीने को लेकर बन जाती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि बकरी कागज भी खाती है। यकीन नहीं आ रहा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखें। ये वीडियो जिस जिसने ने भी देखा वो इस बकरी को देखता ही रह गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के पुलिस अधिकारी की कार का है। इस कार में बकरी अचानक घुस आई और वहां मौजूद पेपर को खाने लगी। दरअसल, डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के डिप्टी ने बताया कि बीते शुक्रवार को पेपर वर्क के लिए एक घर में पहुंचे। जैसे ही वो कार में वापस आए तो वो कार के अंदर बकरी को देखकर हैरान रह गए। 

डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के वायरल पोस्ट के अनुसार डिप्टी ने कहा कि वह रोजाना जितने घरों में जाते हैं तो वो अपनी कार का दरवाजा खुला ही रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार आवारा कुत्तों की वजह से दिक्कत होती है। इसी वजह से वो हमेशा कार का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं। उस दिन भी दरवाजा खुला था जिसमें ताक लगाकर ये बकरी अंदर घुस गई। 

इस बकरी को कार से बाहर निकालने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि काफी मशक्कत के बाद वो इस बकरी को कार से बाहर निकाल पाए और उससे पेपर ले पाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।