1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंतिम विदाई केवल इंसान ही नहीं देते, पंछियों के इस वीडियो को देख भर आएगा दिल

अंतिम विदाई केवल इंसान ही नहीं देते, पंछियों के इस वीडियो को देख भर आएगा दिल

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 06, 2021 10:52 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 10:52 am IST

किसा का जाना कितना दुखदायी होता है। ये बात इस पंछी के वीडियो को देखकर समझी जा सकती है। 

bird video viral- India TV Hindi
bird video Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

मौत एक शाश्वत सत्य है। कभी न कभी मौत तो आनी है लेकिन मौत के बाद उनका क्या होगा जो हमेशा संग साथ रहते हैं। इंसानों में मौत के बाद करीबी विदाई देते हैं, यादें संजोई जाती हैं। लेकिन क्या पंछियों में भी मौत का गम होता होगा। जी हां, पंछी भी दिल रखते हैं, संगी साथी को याद करते वक्त उनके साथ भी वही होता है जो इंसानों के साथ होता है। ऐसा ही पंछियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों के जज्बातों को जगा दिया है। 

चंद मिनट में गिरगिट ने बदले इतने ज्यादा रंग, वीडियो देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

ऑस्ट्रेलियन गाला जिसे ग्रे कूकूट भी कहते हैं, इन सुंदर पंछियों का एक दिल को भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये पंछी अपने साथी की मौत पर दुख मना रहे हैं। 

इस वीडियो को  भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक कलगी वाले एक ग्रे कूकूट की सड़क पर मौत हो गई है। उसका साथी उसकी मौत से विचलित है औऱ उसे चोंच मारकर उठाने की कोशिश कर रहा है। वो आस पास देखकर चिल्लाता भी है, कभी उसके पास जाकर झुककर उसे उठाने की कोशिश करता है। थोड़ी दूर पर पंछियों का एक झुंड भी खड़ा है जो सांत्वना के तौर पर पंछी का साथ दे रहा है। 

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक 3.3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। करीब छह हजार लोग इसे पसंद कर चुके हैं और ये सिलसिला जारी है। 1700 लोगों ने इस वीडियो पर रीट्वीट किया है। कमेंस्ट में लोग पंछियों की भावुकता पर बात कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।