1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: गहरे पानी में बॉल लेने जा रही थी मासूम बच्ची, कुत्ते ने किया ऐसा काम, करेंगे सलाम

Viral Video: गहरे पानी में बॉल लेने जा रही थी मासूम बच्ची, कुत्ते ने किया ऐसा काम, करेंगे सलाम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 03:24 pm IST

कुत्ते ने बच्ची पर आ रही आपदा को शायद सूंघ लिया था तभी उसने एक बड़े इंसान की तरह समझदारी दिखाते हुए बच्ची को बचाया  और...

dog- India TV Hindi
dog Image Source : TWITTER

कई बार जो काम इंसान नहीं कर पाते, वो जानवर कर डालते हैं। यूं ही जानवरों को इंसान का सबसे बड़ा दोस्त नहीं कहा जाता। इंटरनेट Twitter पर आजकल एक ऐसा ही प्यारा वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक समझदार कुत्ते ने बिलकुल बड़े इंसान की तरह एक नन्हीं बच्ची की सुरक्षा की।

इस वीडियो को ट्विटर पर Physics-astronomy.org नामक संस्था ने पोस्ट किया था। इसे इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 93000 बार रीट्वीट किया जा चुका है और इस पर 3.39 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। 

ट्विटर पर मिल रहे अधिकतर कमेंट इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इंसान इस कुत्ते की तरह समझदार और लॉयल क्यों नहीं हो सकते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।