अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेदी नंदा(Navya Naveli Nanda) की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। उनके बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही फैन पेज इंस्टाग्राम पर बने हुए हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सभी लोगों को इस बात का इंतजार है कि नव्या बॉलीवुड में कब एंट्री करने जा रही है। नव्या अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। इस बार उनकी एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
Related Stories
नव्या की एक वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में नव्या न्यूयॉर्क में सड़क के किनारे हैवी बॉल से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक जिम के बाहर का है। वीडियो में नव्या की फिट बॉडी दिख रही है।
नव्या नंदा का यह वीडियो उनके एक फैन ने शेयर किया है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
कुछ दिनों पहले नव्या न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने गई थी। उन्होंने उनके साथ फोटो भी शेयर की थी। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं। उनका नाम अक्सर जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान जाफरी के साथ जोड़ा जाता है। उन्हें कई बार पब्लिक में साथ भी देखा गया है।
Also Read:
इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर
करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर