1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aafat Wapas: ओरिजनल 'गली बॉय' रैपर नेज़ी 'आफत वापस' के साथ लौटे

Aafat Wapas: ओरिजनल 'गली बॉय' रैपर नेज़ी 'आफत वापस' के साथ लौटे

 Published : Mar 26, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 03:58 pm IST

नेज़ी द बा उर्फ नावेद शेख का नया गाना 'आफत वापस' रिलीज हो गया है।

Aafat Wapas- India TV Hindi
Aafat Wapas

मुंबई: 5 साल पहले 7 जनवरी 2014 को मुंबई के स्लम इलाके में रहने वाले एक लड़के नावेद शेख ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया। रैपिंग का ये वीडियो देखते-देखते वायरल हो गया। 'आफत' नाम के इस गाने ने नावेद शेख को खूब शोहरत दिलाई। इसी रैप को सुनकर जोया अख्तर इतनी प्रभावित हो गई कि उन्होंने नावेद पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। नावेद ने बाद में डिवाइन संग मिलकर कई रैप तैयार किए। 5 साल बाद 'नेजी द बा' ने आफत के गाने का 2.0 वर्जन रिलीज किया है। 'आफत वापस' नाम के इस गाने पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

नेजी ने 25 मार्च को ये वीडियो रिलीज किया है। पिछले साल नावेद शेख का म्यूजिक वीडियो 'आने दे' आया था, पूरे एक साल बाद नेजी का ये गाना आया है। नेजी गाने में कहते भी दिख रहे हैं कि पब्लिक पूछती है कि वो कहां थे इतने वक्त से। इसका जवाब देते हुए नेजी बताते हैं कि उनको ताउम्र रैपिंग ही करनी है।

अपने चिर परिचित अंदाज में नेजी ये गाना गाते दिख रहे हैं। पब्लिक का तो यहां तक कहना है कि इस गाने के बीच में नेजी ने एमवे को डिस भी किया है।

रैप और हिप-हॉप को भारत में एक नए लेवल तक पहुंचाने में नेजी और डिवाइन का काफी हद तक हाथ है। नेजी की खासियत ये है कि उनकी लिरिक्स में काफी दम है, और यही वजह है कि फिल्म में उनके ज्यादातर रैप को हूबहू इस्तेमाल किया गया है। नेजी के किसी रैप में आपको दारू, लड़की और गाड़ी का जिक्र नहीं मिलेगा। लोगों को नेजी का ये बेबाक अंदाज खूब पसंद आता है।

यहां सुनिए ओरिजनल गाना-

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने अब तक कमाए इतने करोड़

दिलीप कुमार को बॉम्बे हाई कोर्ट से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से मिली राहत

PHOTOS: अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के बर्थडे में सोनम, जाह्नवी, अंशुला, खुशी सहित पहुंची पूरी कपूर फैमिली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन