1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मरी व्हेल को देखने के लिए उमड़ी भीड़, लहरों में बहकर समंदर किनारे पड़ा है विशाल व्हेल का शरीर

Video: मरी व्हेल को देखने के लिए उमड़ी भीड़, लहरों में बहकर समंदर किनारे पड़ा है विशाल व्हेल का शरीर

 Reported By: Anupam Mishra
 Published : Jun 29, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 02:58 pm IST

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक विशालकाय व्हेल लहरों के साथ बहकर समुद्र के किनारे पर आ गई। मर चुकी व्हेल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Whale- India TV Hindi
Whale - व्हेल  Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सोमवार को एक बड़ी व्हेल लहरों के साथ बहकर समुद्र के किनारे पर आ गई। व्हेल को समुद्र किनारे इस तरह पाए जाने की खबर जैसे ही फैली तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंचीं और जांच की। टीम को जांच में पता चला कि व्हेल की मौत हो चुकी है। फिलहाल वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि मरी व्हेल को देखने के लिए चंद मिनटों में ही समुद्र किनारे लोगों की भीड़ लग गई। लोग व्हेल के विशालकाय शरीर को देखकर हैरान थे। व्हेल के शरीर की त्वचा जगह जगह से फट चुकी थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। हालांकि पक्के तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि व्हेल समुद्र में गैंगवार यानी अपनी ही जाति की मछलियों से झगड़े में मारी गई हो। या हो सकता है कि शिकारियों के जाल में फंसकर व्हेल मारी गई हो।

मौत से चंद मिनट पहले कोरोना मरीज ने पिता को बताई थी ये परेशानी, खबर आंखों में नमी ला देगी

इंडिया टीवी रिपोर्टर अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार व्हेल की मौत किस वजह से हुई इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। व्हेल के ऊपर चोट के कई निशान शरीर और पूंछ पर हैं, देखे जा सकते हैं। समुद्र किनारे मिली इस व्हेल के वीडियो आस पास कई लोग बनाते देखे गए। धीरे धीरे ये वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।